26-Sep-2024
रूस और चीन का नौसैनिक अभ्यास ' बेइबू ' जापान सागर में शुरू हुआ
चर्चित हस्तियाँ
चर्चा में क्यों?
रूस और चीन ने जापान सागर में नौसैनिक अभ्यासों की एक शृंखला शुरू की है, जिसे "बेइबू (Beibu)/इंटरैक्शन - 2024" के नाम से जाना जाता है । इस अभ्यास का उद्देश्य विमान-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध में सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना, अंतर-संचालन और क्षेत्रीय रक्षा तंत्र में सुधार करना है।
जापान सागर/पूर्वी सागर के बारे में
- सीमाएँ : उत्तर में रूस और सखालिन द्वीप, पश्चिम में उत्तर कोरिया, दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण कोरिया तथा पूर्व और दक्षिण में जापानी द्वीपसमूह (होक्काइडो, होन्शू और क्यूशू)।
- दोहोकू सीमाउंट, एक पानी के नीचे का ज्वालामुखी, समुद्र का सबसे गहरा बिंदु है।
- तुमेन (या डूमन) नदी जापान सागर में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है, जो उत्तर कोरिया, रूस और चीन के बीच सीमा का कार्य करती है।
- प्रमुख बंदरगाह :
- रूस : व्लादिवोस्तोक, सोवेत्सकाया गवन, नखोदका, एलेक्ज़ेंड्रोव्स्क-सखालिंस्की और खोल्म्स्क।
- उत्तर कोरिया : हामहुंग, चोंग्जिन और वॉनसन।
- जापान : निगाटा, त्सुरुता और मैज़ुरु।