DU फेज 2 एडमिशन 2026: CSAS UG शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सीट एलॉटमेंट की पूरी जानकारी

    «
  04-Jul-2026 | Drishti Cuet


DU Phase 2 Admission 2026: CSAS UG Schedule, Registration Dates, and Seat Allotment Guide


परिचय: DU फेज 2 एडमिशन 2026 की प्रक्रिया शुरू 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन सीट एलॉटमेंट सिस्टम (CSAS-UG) के माध्यम से फेज 2 एडमिशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। 

जिन अभ्यर्थियों ने फेज 1 रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हैवे अब admission.uod.ac.in पर लॉगिन करके अपने CUET UG 2026 सब्जेक्ट्स की मैपिंग, पसंदीदा कॉलेज एवं कोर्स की प्रेफरेंस फिलिंग कर सकते हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के 91 कॉलेजों में एडमिशन की दिशा में अगला कदम बढ़ा सकते हैं। 

यदि आपने CUET UG 2026 परीक्षा पास की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग में आपको DU फेज 2 एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे— 

  • पूरा एडमिशन शेड्यूल  
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया  
  • सब्जेक्ट मैपिंग  
  • सीट एलॉटमेंट टाइमलाइन  
  • आधिकारिक लिंक  

वीडियो देखें: CSAS फॉर्म कैसे भरें? 

अगर आपको CSAS फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो ज़रूर देखें। 

वीडियो 1: 

वीडियो 2: 

DU फेज 2 एडमिशन (CSAS-UG 2026) क्या है? 

दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने सभी अंडरग्रेजुएट एडमिशन कॉमन सीट एलॉटमेंट सिस्टम (CSAS-UG) के माध्यम से करती है। यह एक सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम है, जो पूरी तरह CUET स्कोर पर आधारित है। 

पूरी एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है— 

फेज 1 : कैंडिडेट का रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन फ़ीस का भुगतान (26 जून, 2026 को शुरू हुआ) 

फेज 2: सब्जेक्ट मैपिंग, कोर्स और कॉलेज की प्रेफरेंस भरना (3 जुलाई, 2026 को शुरू हुआ) 

ेवल वही विद्यार्थी फेज 2 में भाग ले सकते हैं जिन्होंने फेज 1 सफलतापूर्वक पूरा किया हो। इस वर्ष 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स तथा 150 BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में एडमिशन CUET UG 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। 

DU फेज 2 एडमिशन 2026: पूरा शेड्यूल 

दिल्ली यूनिवर्सिटी 16 जुलाई 2026 को पहली सीट एलॉटमेंट सूची जारी करेगी। इसके बाद 25 जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी। 

विश्वविद्यालय ने यह भी संकेत दिया है कि यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो आगे भी कई राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : admission.uod.ac.in 

DU CSAS फेज 2 में कौन आवेदन कर सकता है? 

फेज 2 में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं— 

  • िन्होंने फेज 1 रजिस्ट्रेशन पूरा किया हो।  
  • जिन्होंने आवेदन शुल्क जमा किया हो।  

यदि आपने अभी तक फेज 1 पूरा नहीं किया है, तो अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी अपडेट की जानकारी अवश्य देखें। 

DU फेज 2 रजिस्ट्रेशन 2026 कैसे करें? 

स्टेप 1: CSAS पोर्टल पर लॉगिन करें 

admission.uod.ac.in पर जाएं और अपने CUET UG 2026 एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड से लॉगिन करें। 

स्टेप 2: CUET सब्जेक्ट को  कक्षा 12 के साथ मैपिंग करें 

आपको 12वीं में पढ़े गए विषयों और CUET UG 2026 में दिए गए विषयों की सही मैपिंग करनी होगी। यह चरण अनिवार्य है क्योंकि इसी के आधार पर आपकी पात्रता तय होगी। 

महत्वपूर्ण: दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को CUET में उन्हीं विषयों या उनसे निकटता से संबंधित विषयों का चयन करना चाहिए, जिनका अध्ययन उन्होंने कक्षा 12 में किया है। यह प्रत्येक प्रोग्राम  की निर्धारित पात्रता के अनुसार अनिवार्य है। 

स्टेप 3: कॉलेज एवं कोर्स चुनें 

अपनी पात्रता के अनुसार पसंदीदा कॉलेज और कोर्स चुनें तथा उन्हें प्राथमिकता क्रम में व्यवस्थित करें। 

स्टेप 4: प्रेफरेंस सेव एवं लॉक करें 

आप जितनी चाहें उतनी प्रेफरेंस जोड़ सकते हैं, लेकिन अंतिम तिथि से पहले उन्हें सेव और लॉक करना आवश्यक है। 

स्टेप 5: करेक्शन विंडो का उपयोग करें 

यदि किसी जानकारी में गलती हो गई है, तो 10–11 जुलाई के बीच उसे सुधार सकते हैं। 

स्टेप 6: सिम्युलेटेड रैंक देखें 

12 जुलाई (शाम 5 बजे) सिम्युलेटेड रैंक जारी की जाएगी, जिससे आपको अपनी संभावित सीट का अनुमान मिलेगा। 

DU सीट आवंटन प्रक्रिया: प्रेफरेंस फिलिंग के बाद क्या होगा? 

11 जुलाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी सभी विद्यार्थियों के CUET स्कोर एवं प्रेफरेंस के आधार पर पहली सीट एलॉटमेंट सूची तैयार करेगी।   

यदि आपको सीट मिलती है, तो आपको— 

  • सीट स्वीकार करनी होगी।  
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।  
  • निर्धारित समय तक फीस जमा करनी होगी।  

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रथम चरण  में आवंटित सीट से संतुष्टि नहीं है, तो वे 25 जुलाई को जारी होने वाली द्वितीय सीट आवंटन सूची  का इंतजार कर सकते हैं। यदि उनकी प्रेफरेंस एँ सही क्रम में भरी गई हैं और सीटें उपलब्ध हैं, तो उन्हें उच्च प्रेफरेंस वाले पाठ्यक्रम या कॉलेज में अपग्रेड होने का अवसर मिल सकता है। 

DU फेज 2 रजिस्ट्रेशन के दौरान इन गलतियों से बचें 

  • विषयों का गलत मिलान : हमेशा CUET के विषयों का चयन कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों और संबंधित पाठ्यक्रम (Programme) की पात्रता (Eligibility) के अनुसार ही करें।  
  • प्रेफरेंस ओं का गलत क्रम : कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्रेफरेंस ओं (Preferences) का क्रम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आपने जिस क्रम में प्रेफरेंस एँ भरी हैं, उसी के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है।  
  • प्रेफरेंस लॉक करने की अंतिम तिथि चूक जाना: प्रेफरेंस परिवर्तन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन या बदलाव संभव नहीं होता। इसलिए निर्धारित समय के भीतर अपनी प्रेफरेंस ओं को अंतिम रूप अवश्य दें।  
  • CSAS डैशबोर्ड की अनदेखी करना: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएँ CSAS डैशबोर्ड और पंजीकृत ई-मेल पर भेजता है। SMS पर निर्भर न रहें और नियमित रूप से डैशबोर्ड अवश्य जाँचते रहें। 
  • शुल्क भुगतान में देरी करना: सीट आवंटित होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान न करने पर आपकी आवंटित सीट रद्द हो सकती है और प्रवेश का अवसर समाप्त हो सकता है। 

DU UG एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण जानकारी 

  • कुल कॉलेज: 91  
  • कुल प्रोग्राम्स: 73 UG प्रोग्राम्स एवं 150 BA कॉम्बिनेशन  
  • एडमिशन का आधार: केवल CUET UG 2026 स्कोर  
  • आधिकारिक पोर्टल: admission.uod.ac.in 
  • एडमिशन सिस्टम: कॉमन सीट एलॉटमेंट सिस्टम  (CSAS-UG)  

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 

प्रश्न 1. DU फेज 2 एडमिशन 2026 कब शुरू हुआ? 

+

उत्तर: फेज 2 रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और 11 जुलाई 2026 तक चलेगा। 

प्रश्न 2. DU CSAS फेज 2 की अंतिम तिथि क्या है? 
+

उत्तर: फेज 1 और फेज 2 दोनों की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 है। 

प्रश्न 3. DU पहली सीट एलॉटमेंट सूची कब जारी होगी? 
+

उत्तर: 16 जुलाई 2026, शाम 5 बजे। 

प्रश्न 4. क्या मैं फ़ेज़ 2 में अपनी प्रेफरेंस सबमिट करने के बाद उनमें बदलाव कर सकता हूँ? 
+

उत्तर: हाँ। 12 जुलाई (शाम 5 बजे) से 13 जुलाई (शाम 4:59 बजे) तक प्रेफरेंस बदलने का अवसर मिलेगा। 

प्रश्न 5. क्या फ़ेज़ 2 में सब्जेक्ट मैपिंग अनिवार्य है? 
+

उत्तर: हाँ। सही सब्जेक्ट मैपिंग के आधार पर ही आपकी पात्रता तय होगी। 

प्रश्न 6. मैं DU CSAS UG का आधिकारिक शेड्यूल कहाँ देख सकता हूँ? 
+

उत्तर: दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.inपर। 

Drishti CUET के साथ अपडेटेड रहें 

DU एडमिशन प्रक्रिया में हर चरण की समय-सीमा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसलिए इस पेज को बुकमार्क करें और Drishti CUET के साथ जुड़े रहें। 

यहाँ आपको मिलेंगे— 

  • लेटेस्ट एडमिशन अपडेट्स  
  • एक्सपर्ट गाइडेंस  
  • CSAS फॉर्म भरने की पूरी जानकारी  
  • सीट एलॉटमेंट अपडेट्स  
  • CUET एडमिशन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सूचना  

महत्वपूर्ण लिंक: 



हाल की पोस्ट


DU फेज 2 एडमिशन 2026: CSAS UG शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सीट एलॉटमेंट की पूरी जानकारी
DU CSAS पोर्टल 2026 हुआ लाइव: CUET UG अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी
CUET (UG) 2025: परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ
CUET UG 2025: पाएँ देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में एडमिशन
CUET (UG) परीक्षा में छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में क्या न करें?
कक्षा 12वीं बोर्ड और CUET (UG) की तैयारी कैसे प्रबंधित करें?
CUET (UG) की तैयारी के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 10 टॉपिक्स
CUET रसायन विज्ञान में हाई-वेटेज वाले टॉपिक्स -
मैं अपने आस-पास सर्वोत्तम CUET कोचिंग कैसे ढूंढ सकता हूँ?


लोकप्रिय पोस्ट


DU फेज 2 एडमिशन 2026: CSAS UG शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और सीट एलॉटमेंट की पूरी जानकारी
DU CSAS पोर्टल 2026 हुआ लाइव: CUET UG अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी
CUET (UG) 2025: परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ
CUET UG 2025: पाएँ देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में एडमिशन
CUET (UG) परीक्षा में छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में क्या न करें?
कक्षा 12वीं बोर्ड और CUET (UG) की तैयारी कैसे प्रबंधित करें?
CUET (UG) की तैयारी के लिए जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण 10 टॉपिक्स
CUET रसायन विज्ञान में हाई-वेटेज वाले टॉपिक्स -
मैं अपने आस-पास सर्वोत्तम CUET कोचिंग कैसे ढूंढ सकता हूँ?