26-Jun-2025

चर्चित हस्तियाँ

विविध

व्यक्तित्व  

चर्चा में क्यों?  

विवरण  

 जाह्नवी डांगेती  

  

जाह्नवी वर्ष 2022 में पोलैंड के क्राकोव में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र (AATC) में सबसे कम उम्र की विदेशी एनालॉग अंतरिक्ष यात्री और पहली भारतीय बनीं।  

  • नासा के अंतर्राष्ट्रीय वायु एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम को पूरा करने वाली पहली भारतीय जाह्नवी डांगेती ने नासा के IASC के माध्यम से क्षुद्रग्रह खोज में योगदान दिया है और उन्हें इसरो के यंग अचीवर अवार्ड और नासा के स्पेस एप्स चैलेंज पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जैसे पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।  
  • वह वर्ष 2029 के टाइटन अंतरिक्ष मिशन के लिये वर्ष 2026 में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण शुरू करेंगी, जो पाँच घंटे में पृथ्वी की दो बार परिक्रमा करेगा तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये लगभग तीन घंटे का शून्य गुरुत्वाकर्षण प्रदान करेगा।  

   

MCQ के माध्यम से तैयारी   

 प्र.  जाह्नवी डांगेती को किस संगठन के 2029 अंतरिक्ष मिशन के लिये अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार   के रूप में चुना गया है? 
(1) नासा  
(2) इसरो 
(3) स्पेसएक्स 
(4) टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज़  

उत्तर: (4) टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज़