21-Nov-2026

चौथी भारत–जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक

करेंट अफेयर्स

चर्चा में क्यों? 

19 नवंबर 2026 को टोक्यो में चौथी भारत–जापान 2+2 विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित हुई। 

  • भागीदार: भारत – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर; जापान – विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु और रक्षा मंत्री कोइज़ुमी शिंजिरो। 
  • लाइव-फायर प्रशिक्षण: एक आशय-पत्र (LoI) का स्वागत किया गया, जिसके तहत जापान के आत्मरक्षा बल पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में लाइव-फायर प्रशिक्षण (सतह से जहाज़ पर मार करने वाली मिसाइलों सहित) करेंगे। 
  • UNICORN: ‘डिज़ाइन विद जापान, मेक इन इंडिया’ के तहत यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (नौसेना संचार मस्तूल) की शीघ्र व्यवस्था; भारत की आवश्यकता स्वीकृति (AoN) फरवरी 2027 तक अपेक्षित। 
  • तटरक्षक: फरवरी 2027 में भारत में होने वाले 5वें कोस्ट गार्ड ग्लोबल समिट का स्वागत। 
  • हिंद-प्रशांत: भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (IPOI), MAHASAGAR और जापान के अद्यतन मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत (FOIP) दृष्टिकोण में तालमेल। 
  • उसी दिन 19वां भारत–जापान विदेश मंत्री सामरिक संवाद (जयशंकर–मोतेगी) भी हुआ। 

भारत–जापान 2+2 संवाद 

  • 2+2 बैठक में दो देशों के विदेश और रक्षा मंत्री एक साथ मिलते हैं। 
  • तीसरी भारत–जापान 2+2 बैठक 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में हुई थी। 
  • रक्षा संबंधों में 2020 का पारस्परिक आपूर्ति एवं सेवा समझौता तथा अभ्यास JIMEX/JAIMEX (नौसेना), वीर गार्जियन (वायुसेना) और धर्म गार्जियन (थलसेना) शामिल; दोनों अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के साथ मालाबार में भाग लेते हैं। 
  • भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस और ब्रिटेन सहित कई देशों के साथ 2+2 संवाद करता है।