18-Jun-2025
चर्चित व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
|
अंकिता रैना और एलिस रोबे ने पुर्तगाल में जापान के अबे तथा मोरिसाकी को हराकर 40,000 डॉलर का अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) युगल खिताब जीता। |
एलिस रोबे 25 वर्षीय उभरती हुई फ्राँसीसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ITF सर्किट पर 8 युगल खिताब जीते हैं। अंकिता रैना 32 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 32 युगल और 11 एकल खिताब हैं; उन्होंने वर्ष 2025 में 3 युगल खिताब जीते हैं।
|
|
जॉर्ज रसेल ने कनाडाई ग्रैंड प्रिक्स 2025 जीता। |
· जॉर्ज रसेल, 26 वर्षीय ब्रिटिश रेस ड्राइवर, वर्तमान में मर्सिडीज़-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मूला वन टीम के लिये प्रतिस्पर्द्धा करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कार्टिंग से की और इसके बाद BRDC F4, GP3 तथा FIA F2 जैसी जूनियर रेसिंग शृंखलाओं में सफलता प्राप्त की। ·उन्होंने FIA फॉर्मूला वन में पदार्पण विलियम्स रेसिंग के साथ किया, तत्पश्चात मर्सिडीज़ से जुड़कर कई पोडियम स्थान और जीतें हासिल कीं, जिनमें 2022 ब्राज़ीलियन GP, 2024 ऑस्ट्रियन GP तथा लास वेगास GP शामिल हैं। |
श्री फ्रेडरिक मर्ज़ |
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। यह बातचीत कनाडा के कनानैस्किस में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई। |
· फ्रेडरिक मर्ज़, मई 2025 से जर्मनी के चांसलर तथा वर्ष 2022 से क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के प्रमुख हैं। रूढ़िवादी एवं व्यवसाय-समर्थक दृष्टिकोण के लिये जाने जाते हैं और उनकी ट्रांस-अटलांटिक संबधों में गहरी आस्था है। उनकी नीति प्राथमिकताएँ हैं—प्रवासन, जलवायु परिवर्तन, डिजिटलीकरण और यूरोप की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करना।
|
स्मृति मंधाना |
स्मृति मंधाना ने छह साल बाद ICC महिला एकदिवसीय बल्लेबाज़ी रैंकिंग में लौरा वोलवार्ट को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। |
स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं। |
|
प्रधानमंत्री मोदी ने G-7 में मार्क कार्नी से मुलाकात की तथा व्यापार, ऊर्जा, एआई और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत-कनाडा संबंधों को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। |
मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। |