26-May-2025

चर्चित हस्तियाँ

विविध

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

 श्री प्रफुल के.  पटेल   

 

श्री प्रफुल्ल के. पटेल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

वह केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक हैं 

 शांभवी श्रवण क्षीरसागर 

  

भारत की शांभवी श्रवण क्षीरसागर ने जर्मनी के सुहल में ISSF जूनियर विश्व कप 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता। 

ISSF जूनियर विश्व कप में शांभवी श्रवण क्षीरसागर ने अपनी टीम की साथी ओजस्वी ठाकुर और चीन की ली शिजिया से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बावजूद शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। 

 बछेंद्री पाल

  

बछेंद्री पाल ने बेस कैंप तक ट्रैकिंग करके अपनी ऐतिहासिक एवरेस्ट चढ़ाई के 40 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। 

1984 में उत्तरकाशी की 28 वर्षीय लेक्चरर बछेंद्री पाल ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। वह अपनी टीम के साथियों ल्हातू दोरजी, अंग दोरजी और सोनम पालजोर के साथ साउथ कोल मार्ग से शिखर पर पहुँचीं। 

 रैज़ा ढिल्लों

 

रैज़ा ढिल्लों ने ISSF जूनियर विश्व कप में रजत पदक जीता। 

हरियाणा के पंचकूला की 21 वर्षीय निशानेबाज रैज़ा ढिल्लों पेरिस ओलंपिक में सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज़ थीं, जहाँ उन्होंने महिलाओं की स्कीट स्पर्द्धा में भाग लिया था।