CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

08 मई, 2024

    «    »
 08-May-2024

    No Tags Found!

विश्व अस्थमा दिवस 2024

  • विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष 7 मई को मनाया जाता है।
  • अस्थमा के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने के लिये इस दिन को मनाया जाता है। अस्थमा फेफड़ों की एक दीर्घकालिक बीमारी है जो विश्व भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है।
  • विश्व अस्थमा दिवस 2024 की थीम है– ‘Asthma Education Empowers’ अर्थात् अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण है।

विश्व एथलेटिक्स दिवस 2024

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रतिवर्ष 7 मई को मनाया जाता है।
  • यह पहली बार वर्ष 1996 में मनाया गया था जिसका उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिये खेल और व्यायाम को बढ़ावा देना है।
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस- 2024 दिन की थीम वर्ल्ड माइल चैलेंज है।

माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज़ ने पहली स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई माइक्रोकंट्रोलर चिप लॉन्च की

  • IIT-M स्टार्ट-अप माइंडग्रोव टेक्नोलॉजीज़ ने पहली स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई माइक्रोकंट्रोलर चिप लॉन्च की।
  • इस चिप का लक्ष्य भारतीय SoC के साथ स्थानीय व्यवसायों को सशक्त बनाना, देश के भीतर नवाचार और उत्पादन स्केलेबिलिटी को बढ़ावा देना है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने संजीव नौटियाल को MD और CEO नियुक्त किया

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने संजीव नौटियाल को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD एवं CEO) नियुक्त किया।
  • वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित एसोसिएट हैं। वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
  • वर्तमान में वह जीवन बीमा निगम के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।