26-Nov-2026

फीफा महिला विश्व कप 2031 और 2035 के मेज़बान तय: पहला 48-टीम संस्करण चार देशों में

करेंट अफेयर्स

चर्चा में क्यों? 

23 नवंबर 2026 को असाधारण फीफा कांग्रेस ने 2031 और 2035 महिला विश्व कप के मेज़बानों की पुष्टि की। 

  • 2031 मेज़बान: अमेरिका, मेक्सिको, कोस्टा रिका और जमैका—एकमात्र बोली। 
  • पहला 48-टीम संस्करण: टीमें 32 से 48; मैच 64 से 104। 
  • पहली बार: दो से अधिक मेज़बानों वाला पहला महिला विश्व कप; मध्य अमेरिका और कैरिबियन में पहला सीनियर फीफा विश्व कप। 
  • 2031 स्टेडियम: 20 प्रस्तावित—अमेरिका में 14, मेक्सिको में 4, जमैका और कोस्टा रिका में 1-1। 
  • 2035 मेज़बान: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड (संयुक्त बोली "All Together"); फाइनल वेंब्ले, लंदन में प्रस्तावित। 
  • अगला संस्करण: 2027 महिला विश्व कप ब्राज़ील में; ड्रॉ 11 दिसंबर 2026 को रियो डी जनेरियो में। 

फीफा महिला विश्व कप 

  • पहली बार 1991 में चीन में आयोजित; हर चार वर्ष में। 
  • 2023 संस्करण: ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड; स्पेन ने पहला खिताब जीता। 
  • अमेरिका तीसरी बार मेज़बानी करेगा (1999 और 2003 के बाद)। 
  • फीफा का मुख्यालय ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड; अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो।