- कॉलेज प्रेडिक्टर 2026
- CUET के बारे में
- कोर्सेज़
- ब्लॉग
- होम
- लॉग आउट
- लॉग इन
- Language: Eng | हिंदी
26-Nov-2026
संविधान दिवस 2026: भारतीय संविधान अंगीकार किए जाने के 77 वर्ष
करेंट अफेयर्स
चर्चा में क्यों?
भारत 26 नवंबर 2026 को संविधान के अंगीकरण की 77वीं वर्षगांठ पर संविधान दिवस मना रहा है।
- राष्ट्रीय कार्यक्रम की थीम: "The Constitution @76: Dr. B.R. Ambedkar's Constitutional Vision and the Future of Indian Democracy"।
- स्थान और आयोजक: डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली; आयोजक—डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय)।
- मुख्य प्रतिभागी: पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित उद्देशिका पढ़ेंगे और व्याख्यान देंगे; केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि।
- अंगीकृत बनाम लागू: संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकार हुआ और 26 जनवरी 1950 (गणतंत्र दिवस) को लागू हुआ।
संविधान सभा और संविधान दिवस
- संविधान दिवस 2015 से मनाया जा रहा है, जब डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष में केंद्र ने इसे अधिसूचित किया; पहले इसे राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था।
- संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के तहत हुआ; पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को, अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद 11 दिसंबर 1946 को स्थायी अध्यक्ष चुने गए।
- प्रारूप समिति 29 अगस्त 1947 को गठित, अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर।
- संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन लगे; सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को हस्ताक्षर किए।
- अंगीकरण के समय संविधान में उद्देशिका, 22 भागों में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं।