CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

25 अक्तूबर, 2023

    «    »
 25-Oct-2023

    No Tags Found!

वैश्विक मीडिया और सूचना साक्षरता सप्ताह 2023

  • प्रत्येक वर्ष 24 से 31 अक्तूबर तक मनाया जाने वाला वैश्विक मीडिया तथा सूचना साक्षरता सप्ताह, सूचना और मीडिया साक्षरता के क्षेत्र में प्रमुख महत्त्व रखता है।
  • इस वर्ष इस आयोजन की मेज़बानी नाइजीरिया द्वारा की जा रही है।
  • इसे 2012 में यूनेस्को द्वारा यूनेस्को-UNAOC के समर्थन से लॉन्च किया गया था।
  • वैश्विक मीडिया एवं सूचना साक्षरता सप्ताह 2023 का विषय “डिजिटल स्थानों में मीडिया और सूचना साक्षरता: एक सामूहिक वैश्विक एजेंडा” है। 

संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह 

  • 24 से 30 अक्तूबर, 2023 तक संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह मनाया जा रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण मामलों के कार्यालय (UNODA) द्वारा समन्वित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • इसका उद्देश्य निरस्त्रीकरण के महत्त्व के बारे में समझ को बढ़ाना तथा परमाणु हथियारों और सामूहिक विनाश के अन्य रूपों के उन्मूलन को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम पहली बार 24 अक्तूबर से सप्ताह भर चलने वाले संयुक्त राष्ट्र की वर्षगाँठ के दौरान निरस्त्रीकरण पर महासभा के 1978 के विशेष सत्र के समय मनाया गया था।

ONGC ने PTC की पवन ऊर्जा इकाई खरीदने की बोली जीती

  • तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार का विस्तार करने के लिये 925 करोड़ रुपए में PTC इंडिया लिमिटेड की पवन ऊर्जा इकाई  (PTC's Wind Power Unit) का अधिग्रहण करने की बोली जीत ली है।
  • यह कदम हाइड्रोकार्बन संचालन पर अपने प्राथमिक फोकस से परे अपने व्यावसायिक उद्यमों का विस्तार करने के लिये  (ONGC) पहल को दर्शाता है।

उन्नति हुडा ने ‘अबू धाबी मास्टर्स 2023’ में जीत हासिल की

  • उन्नति हुडा ने संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी मास्टर्स 2023 महिला एकल स्पर्द्धा के फाइनल का खिताब जीता।
  • यह उन्नति हुडा का दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब था। 

विश्व के पहले लिक्विड DAP प्लांट का उद्घाटन,

  • केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत को खाद्य उत्पादन और उर्वरकों में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुजरात के गांधीनगर के कलोल में इफको के नैनो DAP (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया।
  • इफको ने नैनो यूरिया और नैनो DAP उत्पादन में भारत को दुनिया में पहले स्थान पर पहुँचा दिया है।

एक्सरसाइज हरिमऊ शक्ति 2023

  • मल्टी-डोमेन ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिये तथा सैन्य क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेघालय के उमरोई छावनी में 'एक्सरसाइज हरिमऊ शक्ति 2023' शुरू हो गई है।
  • इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं।

एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया

  • एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने DGAFMS के कार्यालय में चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक पद का कार्य भार ग्रहण किया। वे एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद इस कार्य भार को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। 
  • एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर अपनी इस नियुक्ति से पहले बेंगलुरु के वायु अधिकारी मुख्यालय प्रशिक्षण कमान (वायु सेना) में प्रधान चिकित्सा अधिकारी (PMO) के पद पर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही थीं।