19-Nov-2026

वॉयजर-1 पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुँचा

करेंट अफेयर्स

चर्चा में क्यों? 

नासा का वॉयजर-1 18 नवंबर 2026 को 10:16:07 UTC (लगभग दोपहर 3:46 बजे IST) पर पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी पार करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। 

  • दूरी: लगभग 25.9 अरब किमी या 173.14 AU (1 AU = पृथ्वी-सूर्य की औसत दूरी, लगभग 15 करोड़ किमी)। 
  • अर्थ: पृथ्वी से भेजा गया रेडियो आदेश 24 घंटे में यान तक पहुँचता है और उत्तर आने में और 24 घंटे लगते हैं। 
  • यात्रा का समय: प्रक्षेपण के 49 वर्ष, 2 माह और 11 दिन बाद। 
  • गति: सूर्य के सापेक्ष लगभग 61,000 किमी/घंटा (लगभग 17 किमी/सेकंड)। 
  • ऊर्जा बचाने के लिए अधिकांश उपकरण बंद; अप्रैल 2026 में लो-एनर्जी चार्ज्ड पार्टिकल (LECP) उपकरण बंद किया गया। 
  • वॉयजर-2 लगभग 3.2 अरब किमी पीछे है और नवंबर 2035 में एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर पहुँचेगा। 

वॉयजर मिशन 

  • एजेंसी: नासा; संचालन जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (JPL), कैलिफोर्निया। 
  • वॉयजर-1 का प्रक्षेपण 5 सितंबर 1977 को केप कैनावेरल, फ्लोरिडा से हुआ (वॉयजर-2 उससे पहले, 20 अगस्त 1977 को)। 
  • वॉयजर-1 ने बृहस्पति (1979) और शनि (1980) का अध्ययन किया; यूरेनस और नेपच्यून तक जाने वाला एकमात्र यान वॉयजर-2 है। 
  • वॉयजर-1 ने 2012 में हेलियोपॉज़ पार कर अंतरतारकीय अंतरिक्ष में प्रवेश किया; वॉयजर-2 नवंबर 2018 में। 
  • 14 फरवरी 1990 को पृथ्वी की प्रसिद्ध "पेल ब्लू डॉट" तस्वीर ली। 
  • इसमें गोल्डन रिकॉर्ड है — पृथ्वी की ध्वनियाँ, संगीत, लगभग 100 चित्र और कई भाषाओं में अभिवादन; कार्ल सेगन के नेतृत्व में तैयार। 
  • ऊर्जा स्रोत: प्लूटोनियम-238 आधारित रेडियोआइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर (RTG)। 
  • प्रकाश-दिवस = प्रकाश द्वारा एक दिन में तय की गई दूरी (लगभग 25.9 अरब किमी); प्रकाश-वर्ष इससे 365.25 गुना अधिक (लगभग 9.46 लाख करोड़ किमी)।