21-Apr-2025

ऑपरेशन अटलंटा

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

यूरोपीय संघ नौसेना बल (EUNAVFOR) ने समुद्री सहयोग को सशक्त करने हेतु भारतीय नौसेना के साथ ऑपरेशन अटलंटा के तहत संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का प्रस्ताव दिया है। 

ऑपरेशन अटलंटा: परिचय 

  • प्रक्षेपितकर्त्ता: यूरोपीय संघ नौसेना बल (EUNAVFOR) 
  • उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय जल में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना: 
    • समुद्री डकैती से सामना 
    • मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना 
    • अवैध मत्स्यन पर रोक 

परिचालन क्षेत्र: पश्चिमी हिंद महासागर और लाल सागर क्षेत्र