02-Jun-2025

चर्चित व्यक्तित्व

विविध

संक्षिप्त वर्णन 

इस अपडेट में जून 2025 के लिये खबरों में रहने वाली शीर्ष हस्तियों को शामिल किया गया है - मासातो कांडा की शहरी विकास निधि, लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा की CINCAN के रूप में पदोन्नति, मैरी इयरप्स की सेवानिवृत्ति, सेरेना विलियम्स का खेल पुरस्कार और ऑडी इंडिया के साथ नीरज चोपड़ा की नई भूमिका। CUET, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये आदर्श। 

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

श्री मसातो कांडा 

(फोटो साभार: पीटीआई) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मसातो कांडा के साथ बैठक की। 

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष मासातो कांडा ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा का समापन पाँच वर्षों में विस्तारित होने वाली 10 बिलियन डॉलर की पहल का अनावरण करके किया। 
  • इस योजना का उद्देश्य मेट्रो नेटवर्क विस्तार, क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली और शहरी बुनियादी ढाँचे में वृद्धि जैसी परियोजनाओं के माध्यम से भारत के शहरी विकास को बढ़ावा देना है। 

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा 

(फोटो साभार: पीआईबी) 

लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने अंडमान और निकोबार कमांड (CINCAN) के 18वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला। 

  • 37 वर्षों से अधिक सेवा के अनुभव वाले एक सम्मानित अधिकारी के रूप में उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गजराज कोर सहित प्रमुख संरचनाओं की कमान संभाली। 
  • उन्होंने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में सेवा की तथा भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय (CDM) और आर्मी वॉर कॉलेज में प्रशिक्षकीय भूमिकाएँ निभाईं, साथ ही सैन्य खुफिया और रक्षा मंत्रालय में स्टाफ भूमिकाएँ भी निभाईं। 
  • रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्य करते हुए, वे इस पद से कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले अधिकारी बने।

श्री संतोष कुमार यादव  

1 जून, 2025 को NHAI के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने राजमार्ग कार्यों की समीक्षा करने के लिये केरल का दौरा किया और परियोजना निष्पादन में तेज़ी लाने तथा संरचनात्मक और जल निकासी मुद्दों के समाधान के लिये एक बैठक की अध्यक्षता की। 

  • एक वरिष्ठ IAS अधिकारी जो बुनियादी ढाँचे और परियोजना कार्यान्वयन में अपने नेतृत्व के लिये जाने जाते हैं। 
  • वे पूरे भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की निगरानी और गति प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। 

मैरी इयरप्स

मैरी इयरप्स ने UEFA महिला राष्ट्र लीग और यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 

  • उन्होंने वर्ष 2017 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया। 
  • UEFA महिला EURO वर्ष 2022 में इंग्लैंड की जीत तथा वर्ष 2023 FIFA महिला विश्व कप में उपविजेता बनने में महत्त्वपूर्ण योगदान।
  • FIFA बेस्ट गोलकीपर अवॉर्ड दो बार प्राप्त किया और वर्ष 2023 विश्व कप में गोल्डन ग्लव से सम्मानित।
  • इंग्लैंड के साथ प्रथम महिला फाइनलिसिमा भी जीती।

सेरेना विलियम्स 

सेरेना विलियम्स को वर्ष 2025 के लिये प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया 

  • 43 वर्षीय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी, कोर्ट पर अपने असाधारण प्रभुत्व और आधुनिक खेलों पर वैश्विक प्रभाव के लिये जानी जाती हैं। 

नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा को ऑडी इंडिया का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। 

  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्ध भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी। 
  • एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता। 
  • पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक विजेता। 
  • दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले प्रथम भारतीय।