Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

05 अप्रैल, 2024

    «    »
 05-Apr-2024

    No Tags Found!

अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन अंतरात्मा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है, जो मानव अधिकारों और मानवीय गरिमा के सम्मान पर आधारित है, जो प्रकृति में सार्वभौमिक है तथा घृणा अपराधों व युद्ध अपराधों के युग में आवश्यक है।
  • वर्ष 2024 की थीम है ‘प्रेम और विवेक के साथ शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना’।

द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी लॉन्च की

  • भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने IIT बॉम्बे में कैंसर के लिये भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी लॉन्च की।
  • इस उपचार को CAR-T सेल थेरेपी नाम दिया गया है, यह सुलभ और किफायती है, यह संपूर्ण मानव जाति के लिये एक नई आशा प्रदान करता है।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2024

  • राष्ट्रीय समुद्री दिवस प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास में समुद्री क्षेत्र के महत्त्व को पहचानने के लिये समर्पित है
  • वर्ष 2024 की थीम है ‘भविष्य को नेविगेट करनाः सुरक्षा पहले’।

राकेश मोहन को विश्व बैंक आर्थिक सलाहकार पैनल में नियुक्त किया गया

  • विश्व बैंक समूह ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन को आर्थिक सलाहकार पैनल का सदस्य नियुक्त किया है।
  • वर्तमान में वह CSEP में एमेरिटस अध्यक्ष और प्रतिष्ठित फेलो के रूप में कार्यरत हैं तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी हैं।