CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

12 मार्च, 2024

    «    »
 12-Mar-2024

    No Tags Found!

प्रधानमंत्री दिल्ली में सशक्त नारी - विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सशक्त नारी - विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल होंगे और नमो ड्रोन दीदी द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे।
  • यह 11 मार्च, 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • देश भर के 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियाँ भी ड्रोन प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी।
  • नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी की पहल, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तीकरण एवं वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के केंद्र में हैं।
  • इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिये, प्रधानमंत्री उन लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समर्थन से सफलता हासिल की है और अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उनकी प्रगति के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के मैसूरु में 268 किलोमीटर लंबी तथा 4,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
  • हुलियार-केबी क्रॉस-चुंचनहल्ली-नेल्लीगेरे रोड जैसी पहल का उद्देश्य मैसूर और उत्तरी कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
  • बेलूर-हसन और येडेगौडनहल्ली-बिलिकेरे सड़कों के 4-लेन विस्तार के साथ, हंगरहल्ली एवं होलेनरासीपुर बाईपास पर आरओबी का निर्माण किया गया।
  • लक्ष्मणतीर्थ नदी पर एक प्रमुख पुल का निर्माण, सुव्यवस्थित शहरी नियोजन की प्रतिबद्धता को प्रतिध्वनित करते हुए, हुनसूर शहर में भीड़भाड़ कम करने का प्रयास है।
  • रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर बड़े और छोटे पुलों और रोड ओवर ब्रिज (ROB) का रणनीतिक समावेश निर्बाध यातायात आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिये एक ठोस प्रयास को रेखांकित करता है।

कैच द रेन-2024

  • केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 09 मार्च, 2024 को नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ किया।
  • "नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है।
  • यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आता है।
  • केंद्रीय मंत्री ने दो पुस्तकों "जल शक्ति अभियान 2019 से 2023 द जर्नी फॉर सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर" और "महिला शक्ति की 101 झलक: जल जीवन मिशन के प्रिज़्म के माध्यम से" को जारी किया।

प्रधानमंत्री ने 11 मार्च को हरियाणा का दौरा किया

  • 11 मार्च, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम का दौरा किया।
  • उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग एक लाख करोड़ रुपए की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • NH-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात की भीड़ को कम करने तथा यातायात प्रवाह को बढ़ाने के लिये, प्रधानमंत्री ने महत्त्वपूर्ण द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया।

भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता

  • भारत - यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन ने 10 मार्च, 2024 को एक व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता ( TEPA) पर हस्ताक्षर किये।
  • भारत स्विट्ज़रलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन सहित EFTA सदस्य देशों के साथ व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) के लिये बातचीत में लगा हुआ है।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EFTA राज्यों के साथ TEPA पर हस्ताक्षर करने का समर्थन किया है। EFTA, वर्ष 1960 में स्थापित, एक अंतर-सरकारी संगठन है जो अपने चार सदस्य देशों को लाभ पहुँचाने हेतु फ्री ट्रेड और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है।