CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

22 मार्च, 2024

    «    »
 22-Mar-2024

    No Tags Found!

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2024

  • विश्व वानिकी दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिये सभी प्रकार के वनों के सतत् प्रबंधन, संरक्षण एवं विकास को बढ़ावा देना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2024 का विषय “वन और नवाचार: बेहतर विश्व के लिये नए समाधान है।

नस्लीय भेदभाव उन्मूलन के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024

  • नस्लीय भेदभाव उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है।
  • यह दिन मनुष्यों से नस्लीय भेदभाव, गुलामी और उपनिवेशवाद के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह करता है, जिसने जीवन को नष्ट कर दिया तथा अवसरों को कम कर दिया, जिससे अरबों लोगों को अपने पूर्ण मानव अधिकारों व स्वतंत्रता का आनंद लेने से रोका गया।
  • इस दिन का विषय “मान्यता, न्याय और विकास का एक दशक: अफ्रीकी मूल के लोगों के लिये अंतर्राष्ट्रीय दशक का कार्यान्वयन” है।

भूषण गगरानी को नए BMC आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया

  • भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने भूषण गगरानी को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का नया आयुक्त नियुक्त किया।
  • वर्तमान में, वह मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने इकबाल सिंह चहल का स्थान लिया है।

ग्रिड-इंडिया एक मिनीरत्न कंपनी बन गई

  • ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) को मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) का दर्जा प्रदान किया गया।
  • ग्रिड-इंडिया के पास भारतीय विद्युत प्रणाली के निर्बाध संचालन की देख-रेख करने, क्षेत्रों के भीतर और पार विद्युत ऊर्जा के कुशल हस्तांतरण को सुनिश्चित करने, विश्वसनीयता, अर्थव्यवस्था तथा स्थिरता पर ध्यान देने के साथ अंतर्राष्ट्रीय विद्युत आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करने का महत्त्वपूर्ण दायित्व है।
  • यह प्रतिस्पर्द्धी और कुशल थोक विद्युत बाज़ारों की सुविधा प्रदान करता है तथा निपटान प्रणालियों का प्रबंधन करता है।

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता दी

  • संयुक्त राज्य अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पार अपने क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के लिये चीन के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है।
  • चीन सरकार, अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करती है और उसने इसका नाम ज़ंगनान रखा है, जबकि भारत ने चीन के दावों को बार-बार खारिज किया है।