24-May-2024
24 मई, 2024
करेंट अफेयर्स
स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना
- स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वाँ सदस्य बन गया है।
- स्पेन ने नई दिल्ली में बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन दस्तावेज़ सौंपा।
मरियप्पन थंगावेलु ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
- थंगावेलु मरियप्पन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में T63 हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने वर्ष 2016 रियो पैरालिंपिक में T42 हाई जंप में स्वर्ण और 2021 में टोक्यो संस्करण में T63 में रजत पदक जीता।
- उन्होंने पिछले वर्ष हांग्ज़ो पैरा एशियाई खेलों में T63 वर्ग में रजत पदक भी जीता था।
जया बडिगा को सैक्रामेंटो काउंटी में न्यायाधीश नियुक्त किया
- जया बडिगा को कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
- वह एक भारतीय-अमेरिकी वकील और प्रमाणित पारिवारिक कानून विशेषज्ञ हैं।
- इससे पहले वह वर्ष 2022 से सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में कमिश्नर के रूप में कार्यरत थीं।
IOC ने शुरू किया 'लेट्स मूव इंडिया' अभियान
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 'लेट्स मूव इंडिया' अभियान शुरू किया है।
- यह पेरिस में आगामी ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों का जश्न मनाने के लिये लोगों को प्रेरित करने की एक पहल है।
- यह पहल सोशल मीडिया पर एक डिजिटल चुनौती के माध्यम से देश भर के लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिये आमंत्रित करती है।