CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 25-Apr-2025

ISSF विश्व कप

विविध

चर्चा में क्यों? 

भारत ने 13 से 22 अप्रैल, 2025 तक लीमा, पेरू में आयोजित वर्ष 2025 ISSF विश्व कप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। देश ने सात पदक जीते, जिनमें दो स्वर्ण पदक शामिल थे, और पदक तालिका में समग्र रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

ISSF विश्व कप : यह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (ISSF) द्वारा आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं की वार्षिक शृंखला है।  

भारत के प्रदर्शन की मुख्य विशेषताएँ 

पहलू 

विवरण 

जगह 

लीमा, पेरू 

प्रतिभागियों 

43 देशों के 400 से अधिक निशानेबाज़ 

भारत की टीम 

42 सदस्यीय टीम, चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी टीम 

भारत की पदक तालिका 

2 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य – कुल 7 पदक 

भारत की रैंक 

पदक तालिका में तीसरे स्थान पर 

प्रथम और द्वितीय स्थान 

चीन और अमेरिका क्रमशः 

भारत के पदक विजेता 

स्वर्ण पदक विजेता 

एथलीट 

आयोजन 

सुरुचि सिंह 

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (ब्यूनस आयर्स में भी स्वर्ण) 

सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी 

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम 

 

रजत पदक विजेता 

एथलीट 

आयोजन 

मनु भाकर 

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल 

अर्जुन बाबूता 

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल 

सिमरनप्रीत कौर बराड़ 

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल (पहला विश्व कप पदक) 

रुद्रान्क्ष पाटिल और आर्या बोरसे 

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम 

 

कांस्य पदक विजेता 

एथलीट 

आयोजन 

सौरभ चौधरी 

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल