03-Jun-2025

पैराग्वे

विविध

चर्चा में क्यों? 

पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर पहलगाम हमले की निंदा की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। 

पैराग्वे के बारे में 

  • स्थान: दक्षिण अमेरिका के मध्य में स्थित स्थलरुद्ध देश। 
  • सीमाएँ: दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अर्जेंटीना, पूर्व और उत्तर-पूर्व में ब्राज़ील तथा उत्तर-पश्चिम में बोलीविया। 
  • राजधानी: असुनसियन 
  • प्रमुख नदियाँ: पैराग्वे नदी, पराना नदी और पिलकोमायो नदी। ये नदियाँ पैराग्वे को अटलांटिक महासागर तक पहुँच प्रदान करती हैं और जलविद्युत संयंत्रों को सहायता प्रदान करती हैं, जिससे यह देश एक अग्रणी वैश्विक जलविद्युत निर्यातक बन गया है। 
  • जलवायु: मुख्यतः उपोष्णकटिबंधीय से समशीतोष्ण। 
  • भाषाएँ: स्पेनिश और गुआरानी, दोनों आधिकारिक भाषाएँ। 
  • मुद्रा: परागुआयन गुआरानी (PYG)। 
  • सदस्यताएँ: संयुक्त राष्ट्र (UN), अमेरिकी राज्यों का संगठन (OAS), मर्कोसुर (दक्षिणी साझा बाज़ार), गुटनिरपेक्ष आंदोलन, लीमा समूह और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)।