04-Jun-2025

सबरी रेल परियोजना

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

राज्य और केंद्र ने सबरीमाला मंदिर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिये सबरी रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, जैसा कि सीएम पिनाराई विजयन और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच बैठक में निर्णय लिया गया था।

सबरी रेल परियोजना: एक कदम आगे 

1997-98 के केंद्रीय रेल बजट में प्रस्तावित सबरी रेल परियोजना का उद्देश्य अंगमाली को एरुमेली से जोड़ना है, जो लगभग 111 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस रेलवे लाइन से प्रति वर्ष सबरीमाला मंदिर आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिये परिवहन सुगम होने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है। 

परियोजना विवरण 

  • लंबाई: 111 किलोमीटर 
  • स्टेशन: 14 (अंगमाली, कलाडी, पेरुंबवूर, कोठामंगलम, मुवत्तुपुझा, वजाकुलम, थोडुपुझा, करीमकुन्नम, रामापुरम, भरनंगनम, चेम्मलमट्टम, कांजीरापल्ली रोड, एरुमेली सहित) 
  • अनुमानित लागत: ₹3,421 करोड़ 
  • वित्तपोषण: केरल सरकार ने केरल अवसंरचना निवेश निधि बोर्ड (KIIFB) के माध्यम से परियोजना लागत का 50% वहन करने पर सहमति व्यक्त की है। 
  • कार्यान्वयन: इस परियोजना का क्रियान्वयन केरल रेल विकास निगम लिमिटेड (के-रेल) द्वारा किया जाएगा, जो राज्य और रेल मंत्रालय का एक संयुक्त उद्यम है।

सबरीमाला मंदिर 

  • केरल के पेरियार टाइगर रिज़र्व में स्थित यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। 
  • भगवान अयप्पा को भगवान शिव और विष्णु के स्त्री अवतार मोहिनी का पुत्र माना जाता है। 

MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न: सबरीमाला मंदिर किस देवता को समर्पित है?   

(1) भगवान विष्णु 
(2) भगवान शिव 
(3) भगवान अयप्पा 
(4) भगवान कृष्ण 

उत्तर: (3) भगवान अयप्पा