03-Jun-2025

चर्चित व्यक्तित्व

विविध

व्यक्तित्व 

चर्चा में क्यों? 

विवरण 

डोमाराजू गुकेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ पहली जीत के लिये डोमाराजू गुकेश को बधाई दी है। 
  • डोमाराजू गुकेश 12 वर्ष की उम्र में दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने और उन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 जीता। 
  • चेन्नई से संबंध रखने वाले गुकेश 2023 से भारत के सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आनंद को पीछे छोड़ दिया।
  • उन्होंने अपने करियर के प्रारंभिक चरण में कई रिकॉर्ड बनाए तथा महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीते। 

  

एंजेला ईगल

  • हाल ही में, ब्रिटेन की गृह मंत्री ने भारतीय अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा और आव्रजन पर चर्चा करने के लिये नई दिल्ली और चेन्नई का दौरा किया। उनके कार्यालय ने बताया कि पिछले साल हिरासत में लिये गए भारतीय नागरिकों की संख्या में 45% की वृद्धि हुई है। 
  • एंजेला ईगल, डेम कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर, 1992 से वालेसी के लिये संसद सदस्य हैं और जुलाई 2024 में गृह कार्यालय में राज्य मंत्री बनीं। 

  

करोल नावरॉकी

  • पोलैंड में ज़ोरदार प्रतिस्पर्द्धा वाले वाले राष्ट्रपति चुनाव में करोल नावरॉकी ने जीत हासिल की है। उन्होंने आंद्रेज डूडा का स्थान लिया है। उन्हें विदेश नीति को प्रभावित करने और कानून पर वीटो लगाने के प्रमुख अधिकार प्राप्त हुए हैं। 
  • दक्षिणपंथी उम्मीदवार करोल नावरॉकी, जो पोलैंड के नए राष्ट्रपति बने हैं, एक रूढ़िवादी इतिहासकार तथा हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन हैं।
  • राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त था। 

 विली वॉल्श 

  • आपूर्ति शृंखला की चुनौतियों के बीच वायुसेवा कंपनियों का वैश्विक लाभ 2025 में 36 अरब डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) ने भारत में 42 वर्षों के बाद आयोजित अपनी वार्षिक महासभा (AGM) में व्यापार युद्धों से वायुपट्टी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
  • विली वॉल्श अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ के महानिदेशक हैं। 

नोवाक जोकोविच

  • नोवाक जोकोविच ने रोलांड गैरो में अपनी 100वीं जीत दर्ज की और लगातार 16वें वर्ष फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँचकर राफेल नडाल की उपलब्धि की बराबरी की।
  • वह एक ही ग्रैंड स्लैम में 100 से अधिक जीत हासिल करने वाले तीन पुरुषों में से एक हैं। 
  • उन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम में 80 से अधिक जीत हासिल की हैं तथा विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100 जीत के करीब पहुँच गए हैं। 

  

एनालेना बैरबॉक

  • एनालेना बैरबॉक को संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष चुना गया। 

  

  • बैरबॉक एक जर्मन राजनीतिज्ञ और एलायंस 90/द ग्रींस पार्टी की राजनयिक हैं। 
  • उन्होंने 2021 से 2025 तक जर्मनी की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।