03-Jul-2025
विश्व खेल पत्रकार दिवस 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
प्रत्येक वर्ष 2 जुलाई को खेल मीडिया पेशेवरों के योगदान को सम्मानित करने के लिये विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।
विश्व खेल पत्रकार दिवस के बारे में
- यह दिवस विश्व स्तर पर उन खेल पत्रकारों के समर्पण और प्रभाव को मान्यता देता है, जो दर्शकों को स्थानीय टूर्नामेंटों से लेकर ओलंपिक जैसे वैश्विक क्षेत्रों तक की घटनाओं से जोड़ते हैं।
- वर्ष 2025 की थीम: "निष्पक्ष खेल भावना का नेतृत्व: निष्ठा और प्रभाव के साथ रिपोर्टिंग"
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
- वर्ष 1994 में शुरू किया गया यह दिवस 2 जुलाई, 1924 को पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रेस एसोसिएशन (AIPS) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
- AIPS की स्थापना विश्व स्तर पर खेल पत्रकारों को एकजुट करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा खेल पत्रकारिता में नैतिकता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिये की गई थी।
- AIPS का मुख्यालय लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड में स्थित है और यह 160 से अधिक देशों के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करता है।
- भारत में खेल पत्रकारों का प्रतिनिधित्व भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (SJFI) द्वारा किया जाता है, जो AIPS का सदस्य है।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. विश्व खेल पत्रकार दिवस 2025 का थीम क्या है? (1) सीमाओं से परे खेल उत्तर: (4) निष्पक्ष खेल भावना का नेतृत्व: निष्ठा और प्रभाव के साथ रिपोर्टिंग |