CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 06-Sep-2023

06 सितंबर, 2023

करेंट अफेयर्स

भारत सरकार ने मेटा के साथ साझेदारी की

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और मेटा (जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था) ने भारत की डिजिटल क्षमताओं को मज़बूत करने के लिये तीन वर्षों की साझेदारी की।
  • उन्होंने " "शिक्षा से उद्यमिता: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण" नामक एक पहल शुरू करने के लिये साझेदारी की, जिसका उद्देश्य इच्छुक एवं स्थापित दोनों उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराना है।

पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर

  • 29 साल की डेनिएल मैकगेही आई. सी. सी. से संबद्ध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला खिलाड़ी बनेंगी।
  • 29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज मैकगेही को पुरुष से महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिये आई. सी. सी. की पात्रता नियमों को पूरा करने के बाद क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिये कनाडा की महिला टीम में जगह दी गई है। क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 4 से 11 सितंबर तक लॉस एंजिल्स में खेला जाएगा।

नैसकॉम ने कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार 

  • आई. टी. उद्योग जगत की शीर्ष संस्था नैसकॉम (National Association of Software and Service Companies, NASSCOM) ने कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • इससे पहले वह कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
  • नांबियार इस नेतृत्त्वकारी भूमिका में पूर्व अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी का स्थान ले रहे है

काठमांडू कलिंग साहित्य महोत्सव

  • तीन दिनों तक चलने वाला काठमांडू-कलिंग साहित्य महोत्सव ललितपुर, नेपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • महोत्सव का उद्घाटन नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने किया।
  • इस आयोजन ने दक्षिण एशिया में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए संस्कृति के आदान-प्रदान में अपनी भूमिका निभाई है।
  • इस महोत्सव में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रमुख साहित्यकार शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

43वाँ आसियान शिखर सम्मेलन

  • 43वाँ आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN summit) जकार्ता में आयोजित किया जा रहा है। 
  • यह सम्मेलन 5 से 7 सितंबर, 2023 तक चलेगा। 
  • यह बैठक दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है, जब चीन ने कुछ आसियान सदस्यों द्वारा विवादित बड़े हिस्से पर दावा करते हुए एक नया नक्शा जारी किया, जिसके बाद इन राज्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ (आसियान):

  • दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ एक क्षेत्रीय संगठन है जिसकी स्थापना एशिया-प्रशांत के उपनिवेशवाद के बाद  राज्यों के मध्य बढ़ते तनाव के दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये की गई थी।
  • वर्ष 1967 में आसियान की स्थापना इसके संस्थापकों द्वारा आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी।
  • आसियान के संस्थापक सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं।
  • आसियान का आदर्श वाक्य "एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय" है।
  • 8 अगस्त को आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • आसियान का सचिवालय जकार्ता, इंडोनेशिया में स्थित है।
  • सदस्य: इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्याँमार और कंबोडिया।

टाटा स्टील शतरंज इंडिया महिला रैपिड टूर्नामेंट, 2023

  • महाराष्ट्र के नागपुर की 17 वर्षीय शतरंज महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट के महिला रैपिड वर्ग में जीत हासिल की।
  • यह कार्यक्रम 1 सितंबर, 2023 को कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में आयोजित किया गया था।
  • चीन की जू वेनजुन और रूस की पोलिना शुवालोवा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।