07-May-2025
फोर्ब्स महिला पावर (W-पावर) सूची 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
फोर्ब्स इंडिया ने हाल ही में W-पावर लिस्ट 2025 जारी की है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में भारत की सबसे प्रभावशाली स्व-निर्मित महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
W-पावर सूची 2025 : परिचय
- फोर्ब्स इंडिया द्वारा प्रकाशित W-पावर लिस्ट एक वार्षिक फीचर है, जो स्वनिर्मित भारतीय महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने-अपने उद्योगों में महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
- यह सूची व्यवसाय, राजनीति, विज्ञान, कला और खेल जगत की महिला नेताओं को उजागर करती है, जिसका उद्देश्य वास्तविक सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करके आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है।
W-पावर सूची 2025 में कुछ उल्लेखनीय नामों की सूची
नाम |
|
पद |
गीता गोपीनाथ |
|
प्रथम उप प्रबंध निदेशक, IMF |
लीना नायर |
|
ग्लोबल CEO, चैनल |
स्मृति मंधाना, पीवी सिंधु, मनु भाकर |
|
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी |
पायल कपाड़िया |
|
पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता |
डॉ. प्रतिमा मूर्ति |
|
निदेशक, निम्हांस |
रोहिणी अय्यर |
|
PR और विपणन उद्यमी |
शेफाली गोराडिया |
|
अध्यक्ष, डेलोइट साउथ एशिया |
विशाखा मुल्ये |
|
CEO, आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड |