12-Sep-2023
12 सितंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
बैंगस एडवेंचर फेस्टिवल
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10 सितंबर 2023 को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में बैंगस एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
- महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और साहसिक पर्यटन की ओर ध्यान आकर्षित करना है।
प्रथमेश जावकर ने तीरंदाजी विश्व कप में रजत पदक जीता
- भारतीय तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने डेनमार्क के मैथियास फुलर्टन को हराकर तीरंदाजी विश्व कप 2023 में रजत पदक जीता।
- तीरंदाजी विश्व कप 2023 का फाइनल मैक्सिको के हर्मोसिलो में आयोजित किया गया था।
अगली G20 की अध्यक्षता
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को G20 की अध्यक्षता सौंप दी है।
- ब्राज़ील अगले साल G-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने के लिये तैयार है।
G-20
- ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G-20) की स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिये वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच के रूप में की गई थी।
- वर्ष 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनज़र G-20 को राज्य/सरकार के स्तर तक उन्नत किया गया था तथा वर्ष 2009 में इसे "अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिये प्रमुख मंच" नामित किया गया था।
- G-20 में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल है।
- G-20 सदस्य विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी, 85% वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद, 80% वैश्विक निवेश और 75% से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारतीय तटरक्षक बल ने एशियाई समुद्री सुरक्षा बैठक में भाग लिया
- भारतीय तटरक्षक बल ने 05-08 सितंबर 2023 को इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19 वीं बैठक (HSCGAM) में भाग लिया।
- इस तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय बैठक में सभी सदस्य देशों के तटरक्षकों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री जीवों की रक्षा व सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण एवं समुद्री रास्तों से दवाओं, हथियारों, तथा मानव तस्करी आदि सहित कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और एजेंडा तैयार करने के रास्ते तलाशे गए।
अफ्रीकी संघ G-20 का स्थायी सदस्य बना
- अफ्रीकी संघ को 9 सितंबर, 2023 को G-20 की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई है।
- यूरोपीय संघ के बाद, अफ्रीकी संघ G-20 में शामिल होने वाला दूसरा क्षेत्रीय ब्लॉक है।
अफ्रीकी संघ:
- अफ्रीकी संघ (AU) एक महाद्वीपीय निकाय है, जिसमें अफ्रीकी महाद्वीप के 55 सदस्य देश शामिल हैं।
- अफ्रीकी एकता संगठन की स्थापना वर्ष 1963 में अफ्रीका के स्वतंत्र राज्यों द्वारा की गई थी। संगठन का उद्देश्य अफ्रीकी राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
- लागोस प्लान ऑफ एक्शन को अफ्रीकी एकता संगठन द्वारा वर्ष 1980 में अपनाया गया। इस योजना ने सुझाव दिया कि अफ्रीका को अंतर-अफ्रीकी व्यापार को बढ़ावा देकर पश्चिम पर निर्भरता को कम करना चाहिये।
- वर्ष 2002 में अफ्रीकी एकता संगठन की जगह अफ्रीकी संघ ने ले ली, जिसका लक्ष्य "महाद्वीप के आर्थिक एकीकरण" में तेज़ी लाना था।