Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023   |   CUET (UG) Exam Date 2024   |   Extension of Registration Date for CUET (UG) - 2024   |   Schedule/Date-sheet for Common University Entrance Test [CUET (UG)] – 2024




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

17 नवंबर, 2023

    «    »
 17-Nov-2023

    No Tags Found!

भारत और अमेरिका के बीच स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिये MoU

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता के भीतर सहयोग को मज़बूत करने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाना और स्टार्ट-अप क्षेत्र में नियामक बाधाओं से निपटना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कमज़ोर जनजातीय समूहों के कल्याण के लिये 24,000 करोड़ रुपए की योजना शुरू की 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी ज़िले में आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती पर कमज़ोर जनजातीय आदिवासी समूहों को समर्पित 24,000 करोड़ रुपए की परियोजना का उद्घाटन किया।
  • इस पहल को पी. एम. जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान नाम दिया गया है।
  • इसका उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी वितरण की गारंटी देना और विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) को सुरक्षा प्रदान करना है।
  • पी. एम. मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की, जो सभी गाँवों तक पहुँच बढ़ाने और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के लिये बनाया गया एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है।

अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 2023 

  • अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Day for Tolerance) हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन मानवाधिकारों एवं समानता के सिद्धांतों को दोहराता है तथा ग्रहणशीलता, सहानुभूति और करुणा को बढ़ावा देने के महत्त्व पर ज़ोर देता है।
  • वर्ष 2023 के लिये इस दिवस की थीम " Tolerance: A Path to Peace and Reconciliation अर्थात् सहिष्णुता: शांति और सुलह का मार्ग" है। 

शीतल महाजन 21,500 फीट स्काईडाइव करने वाली पहली महिला बनीं 

  • भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन माउंट एवरेस्ट के आस-पास 21,500 फीट की ऊँचाई पर हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली विश्व की पहली महिला बन गईं हैं।
  • वह 17,444 फीट की ऊँचाई पर कालापत्थर चोटी पर उतरीं।
  • वह चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित हैं तथा विभिन्न स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारण करती हैं।

CII  और IGBC ने लॉन्च किया ‘IGBC Nest’

  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने  IGBC-Nest को व्यक्तिगत आवास क्षेत्र में प्रस्तुत करने के लिये भागीदारी की है।
  • इस भागीदारी का लक्ष्य वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के देश के व्यापक लक्ष्य के हिस्से के रूप में कार्बन उत्सर्जन का प्रबंधन करना तथा इसे कम करना है।
  • 'IGBC Nest' व्यक्तिगत गृहस्वामियों के लिये विकसित एक अग्रणी, पर्यावरण-अनुकूल ढाँचे और प्रमाणन प्रणाली का प्रतिनिधित्व करता है।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और व्यक्तिगत संपत्ति मालिकों को बिना अतिरिक्त लागत या न्यूनतम अतिरिक्त लागत के साथ टिकाऊ घर बनाने के लिये प्रोत्साहित करना है।

पूर्व भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार सलाहकार के रूप में USISPF में शामिल

  • भारत के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार US-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (USISPF) के सलाहकार मंडल में शामिल हो गए हैं।
  • उन्होंने अगस्त 2019 से अक्तूबर 2022 तक भारत के रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया है।