18-Sep-2023
18 सितंबर, 2023
करेंट अफेयर्स
रेल मंत्रालय ने 'स्वच्छता पखवाड़ा-2023' शुरू किया
- 'स्वच्छता पखवाड़ा-2023' पहल आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर 2023 को रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी।
- इसका उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना है।
- रेल मंत्रालय 16 सितंबर 2023 से 2 अक्तूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है।
श्रीनिवासन के. स्वामी को ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया
- आर.के. स्वामी हंसा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को 2023-2024 कार्यकाल के लिये ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- श्री स्वामी वर्तमान में एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया
- वरिष्ठ आई. आर. एस. अधिकारी राहुल नवीन ने अगले आदेश तक ईडी के कार्यवाहक निदेशक की भूमिका संभाली है।
- राहुल नवीन ने अनुभवी आई. आर. एस. अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का स्थान ग्रहण किया।
प्रवर्तन निदेशालय
- प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बहु-विषयक संगठन है जिसे मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों एवं विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है।
- यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
- इसकी शुरुआत 1 मई 1956 को हुई, जब विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA), 1947 के तहत विनिमय नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन से निपटने के लिये आर्थिक मामलों के विभाग में एक 'प्रवर्तन इकाई' का गठन किया गया था।
- इसका मुख्यालय दिल्ली में है, जिसका नेतृत्व प्रवर्तन निदेशक के रूप में एक कानूनी सेवा अधिकारी करता है।
- इसकी दो शाखाएँ थीं - बम्बई और कलकत्ता में।
कृषि सांख्यिकी आँकड़ों के लिये एकीकृत पोर्टल
- नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने आधिकारिक तौर पर कृषि सांख्यिकी आंकड़ों से संबंधित एकीकृत पोर्टल (यूपीएजी पोर्टल- www.upag.gov.in) का शुभारंभ किया।
- यह भारत के कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली जटिल प्रशासनिक चुनौतियों का समाधान करने के लिये एक अभूतपूर्व पहल है।
- यह अभिनव प्लेटफॉर्म कृषि क्षेत्र में डेटा प्रबंधन को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कृषि सांख्यिकी आँकड़ों के लिये एकीकृत पोर्टल अधिक कुशल एवं उत्तरदायी कृषि आधारित नीतिगत ढाँचा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
CAG को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ
- भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राजभाषा नीति के अनुकरणीय पालन के लिये भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय को "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार" से सम्मानित किया है।
- राज्य के गृह मंत्री ने यह सम्मान पुणे, महाराष्ट्र में CAG कार्यालय के महानिदेशक (राजभाषा) को प्रदान किया।
- यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये 300 से अधिक स्टाफ सदस्यों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में राजभाषा नीति के असाधारण निष्पादन को मान्यता देता है।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
- CAG भारत के संविधान के तहत एक स्वतंत्र प्राधिकरण है।
- CAG भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग का प्रमुख एवं सार्वजनिक धन का मुख्य संरक्षक है।
- यह वह संस्था है जिसके माध्यम से सरकार एवं अन्य सार्वजनिक प्राधिकरणों (वे सभी जो सार्वजनिक वित्त का व्यय करते हैं) की संसद और राज्य विधानमंडलों एवं उनके माध्यम से जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है।
- वर्तमान में भारत के CAG श्री गिरीश चंद्र मुर्मू हैं।
भारत अब OIML प्रमाणपत्र जारी कर सकता है
- भारत ने इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (OIML) प्रमाणपत्र जारी करने वाला प्राधिकरण होने का दर्जा हासिल कर लिया है।
- उपभोक्ता मामले विभाग के लीगल मेट्रोलॉजी डिवीजन को OIML प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार दिया गया है।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (OMIL)
- OIML का मतलब इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी है।
- वर्ष 1955 में स्थापित OIML एक अंतर्राष्ट्रीय मानक-निर्धारण निकाय है, जिसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
- यह कानूनी मेट्रोलॉजी अधिकारियों एवं उद्योग द्वारा उपयोग के लिए मॉडल विनियम, मानक और संबंधित दस्तावेज़ विकसित करता है।
विश्व ओज़ोन दिवस 2023
- ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस या विश्व ओज़ोन दिवस प्रतिवर्ष 16 सितंबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस हमारे ग्रह, पृथ्वी की सुरक्षा में ओज़ोन परत द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मार्मिक याद दिलाता है।
- विश्व ओजोन दिवस 2023 का विषय "मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओज़ोन परत को ठीक करना तथा जलवायु परिवर्तन को कम करना" है।
- 16 सितंबर, 1987 को मॉन्ट्रियल, कनाडा में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के नाम से जानी जाने वाली एक पर्यावरण संधि स्थापित की गई थी। यह प्रोटोकॉल ओज़ोन परत के क्षरण से निपटने के वैश्विक प्रयास में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।