CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

23 अक्तूबर, 2023

    «    »
 23-Oct-2023

    No Tags Found!

 प्रोजेक्ट उद्भव

  • प्रोजेक्ट उद्भव भारतीय सेना द्वारा राज्य कला, युद्ध कला, कूटनीति और भव्य रणनीति के प्राचीन भारतीय ग्रंथों से प्राप्त राज्य कला एवं रणनीतिक विचारों की गहन भारतीय विरासत को फिर से खोजने के लिये शुरू की गई एक पहल है।
  • यह स्वदेशी सैन्य प्रणालियों, ऐतिहासिक ग्रंथों, क्षेत्रीय ग्रंथों एवं राज्यों, विषयगत अध्ययन और जटिल कौटिल्य अध्ययन सहित व्यापक स्पेक्ट्रम पर केंद्रित है।
  • अपने मूल में प्रोजेक्ट उद्भव ऐतिहासिक और समकालीन को जोड़ने का प्रयास करता है।
  • यह परियोजना ऐतिहासिक आख्यानों की पुनः खोज से परे है; इसका उद्देश्य भारत की बहुमुखी दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत में गहराई से निहित एक स्वदेशी रणनीतिक शब्दावली विकसित करना है।

अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

  • अमेरिका ने चीन की कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के उपकरण उपलब्ध कराने के लिये तीन चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है, यह प्रतिबंध कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार आरोपित किये गए हैं। 

भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य बातचीत, कला, नृत्य, नाटक, गाथाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से सदियों से विकसित भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति एवं विरासत का उत्‍सव मनाना है। 
  • यह मुख्य रूप से प्रख्यात विद्वानों, अभ्यासकर्त्ताओं, सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा पैनल चर्चा के माध्यम से विभिन्न अनुकूलित‍ स्थितियों एवं दृष्टिकोण को सामने लाएगा।

CJI चंद्रचूड़ को 'वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार' से सम्मानित 

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को अमेरिका में हार्वर्ड के सेंटर ऑन लीगल प्रोफेशन की तरफ से 'वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। 
  • यह सम्मान कानून और न्याय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रदान किया गया है।

 


HDFC बैंक ने लॉन्च किया एक्सप्रेस-वे 

  • भारत के निज़ी क्षेत्र के अग्रणी बैंक HDFC बैंक ने बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म, एक्सप्रेसवे लॉन्च किया, जो ग्राहकों को बैंक तक पहुँच बनाने का सबसे तेज़ तरीके का अनुभव करने में सक्षम बनाता है।
  • एक्सप्रेसवे सेवाओं की एक शृंखला प्रदान करता है, जिसमें एक्सप्रेस पर्सनल लोन, एक्सप्रेस बिजनस लोन, एक्सप्रेस कार लोन, एक्सप्रेस होम लोन, कार्ड्स पर एक्सप्रेस लोन, एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, एक्सप्रेस सेविंग एकाउंट्स, सेवा यात्राएँ और बहुत कुछ शामिल हैं।