CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 25-Aug-2023

25 अगस्त, 2023

करेंट अफेयर्स

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश बन गया  

  • रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश एवं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।
  • पूरे मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ के नेतृत्व में सफलता दिलाई।
  • एस. सोमनाथ को गगनयान और सूर्य-केंद्रित आदित्य-L1 मिशन सहित ISRO के कई अन्य मिशनों की प्रगति का श्रेय भी दिया जाता है।

भारत NCAP 

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) का उद्घाटन किया।
  • इस लॉन्च का प्राथमिक उद्देश्य M1 के रूप में वर्गीकृत मोटर वाहनों के लिये सड़क सुरक्षा मानकों को बढ़ाना है, जिसमें 3.5 टन से कम सकल वाहन वज़न (GVW) वाले वाहन शामिल हैं।

'मेरा बिल मेरा अधिकार' GST इनाम योजना

  • भारत सरकार 'मेरा बिल मेरा अधिकार' चालान प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है।
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा तैयार की गई यह योजना खरीदारी करते समय रसीद मांगने की प्रथा को प्रोत्साहित करने, अंततः वित्तीय जागरूकता एवं पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

तेजस ने दृश्य सीमा से परे मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण किया

  • हल्के लड़ाकू विमान (LCA) LSP-7 तेज़स ने गोवा के तट से स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) वायु से वायु में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • लगभग 20,000 फीट की ऊँचाई पर विमान से मिसाइल प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया गया।
  • परीक्षण की निगरानी परीक्षण निदेशक और वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सहित संस्थानों में  वैज्ञानिकों के साथ-साथ सैन्य उड़ान योग्यता तथा प्रमाणन केंद्र CEMILAC) व वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DG-AQA)के प्रतिनिधियों द्वारा की गई थी। 

BRICS के छह नए सदस्य

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, चीनी राष्ट्रपति शी ज़िनपिंग, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, यह पता चला कि अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात का ब्रिक्स देशों द्वारा नए सदस्यों के रूप में स्वागत किया गया है।

BRICS

  • गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम. ओ. नील ने वर्ष 2001 में BRIC (ब्राज़ील, रूस, भारत एवं चीन) शब्द का प्रयोग किया था और दावा किया था कि वर्ष 2050 तक चार BRIC अर्थव्यवस्थाएँ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हावी हो जाएँगी।
  • इस ब्लॉक का गठन वर्ष 2009 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन द्वारा किया गया था। दक्षिण अफ्रीका को इसमें वर्ष 2010 में जोड़ा गया था।
  • ब्रिक्स का मुख्यालय शंघाई, चीन में स्थित है।

मुंबई ने खोला 'यहूदी रूट'

  • इज़राइली वाणिज्य दूतावास और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) सहयोग से,'यहूदी मार्ग' के एक भाग के रूप में विशेष पर्यटन शुरू करने जा रहे हैं।
  • यह मार्ग मुंबई, पुणे और अलीबाग सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में फैली 26 यहूदी विरासतों की एक शृंखला को शामिल करता है।
  • 26 संरचनाओं में से 12 स्थल मुंबई में हैं तथा इनमें आराधनालय, पुस्तकालय, यहूदी कब्रिस्तान और स्कूल भी शामिल हैं।