CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 27-Nov-2023

27 नवंबर, 2023

करेंट अफेयर्स

अनीश शाह FICCI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त 

  • महिंद्रा ग्रुप के CEO अनीश शाह को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का निर्वाचित अध्यक्ष नामित किया गया है।
  • वह इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुभ्रकांत पांडा का स्थान लेंगे।
  • अनीश शाह महिंद्रा समूह की प्रमुख इकाई एम. एंड एम. के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य करते हैं।

भारत में अफगानिस्तान दूतावास को स्थायी रूप से बंद किया गया

  • अफगानिस्तान दूतावास ने भारत सरकार के साथ चल रही चुनौतियों का हवाला देते हुए आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में अपने राजनयिक मिशन को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
  • अफगान गणराज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनयिक मिशन का भविष्य भारत सरकार के हाथों में छोड़कर भारत से चले गए हैं।
  • यह भारत में अफगान गणराज्य की 22 साल की राजनयिक उपस्थिति की परिणति का प्रतीक है।

मास्टरकार्ड और यू ग्रो कैपिटल ने MSME वित्तपोषण के लिए हाथ मिलाया

  • मास्टरकार्ड ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के वित्तपोषण में विशेषज्ञता वाली एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) यू ग्रो कैपिटल के साथ एक रणनीतिक गठबंधन स्थापित किया है।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में छोटे व्यवसायों को वित्तीय समाधान प्रदान करना है, जिससे MSME को पूंजी तक सीमित पहुँच की लगातार समस्या का सामना करना पड़ता है।

स्वतंत्र माइक्रोफिन द्वारा चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट का अधिग्रहण

  • अनन्या बिड़ला द्वारा स्थापित स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, सचिन बंसल के नवी ग्रुप की सहायक कंपनी चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिये तैयार है।
  • 1,479 करोड़ रुपए का सौदा माइक्रोफाइनेंस सेक्टर और स्वतंत्रता दोनों के लिये महत्त्वपूर्ण लाभ रखता है, जिससे दक्षिण भारत में इसकी रणनीतिक उपस्थिति बढ़ेगी।

30 वर्षों के बाद विश्व की सबसे बड़ी गति

  • विश्व का सबसे बड़ा हिमखंड (A23a) 30 साल से अधिक समय तक समुद्र तल पर अटके रहने के बाद अब आगे बढ़ रहा है। 
  • करीब एक ट्रिलियन मीट्रिक टन भार और 4,000 वर्ग किमी. में फैला यह विशाल हिमखंड वर्ष  1986 में अंटार्कटिक तटरेखा से अलग हो गया था। ।

भारत अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) की अध्यक्षता करेगा

  • अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) ने अपनी 63वीं परिषद बैठक में  घोषणा की कि भारत वर्ष 2024 के लिये संगठन का अध्यक्ष होगा। इस संगठन का मुख्यालय लंदन में है।
  • वैश्विक चीनी खपत में लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी और चीनी के लगभग 20 प्रतिशत उत्पादन के साथ, भारतीय चीनी रुझान वैश्विक बाज़ारों को बहुत प्रभावित करते हैं। 
  • यह अग्रणी स्थिति भारत को अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) का नेतृत्व करने के लिये सबसे उपयुक्त राष्ट्र बनाती है, जो चीनी और संबंधित उत्पादों पर शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय निकाय है। इसके लगभग 90 देश सदस्य हैं।