25-Sep-2024

45 वाँ शतरंज ओलंपियाड 2024

सामान्य ज्ञान

चर्चा में क्यों

हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष और महिला दोनों शतरंज टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। भारतीय पुरुष टीम ने स्लोवेनिया के खिलाफ जीत हासिल की और भारतीय महिला टीम ने अज़रबैजान पर विजय प्राप्त की। भारत से पहले, केवल चीन और पूर्व सोवियत संघ ने ही एक ही शतरंज ओलंपियाड संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे

शतरंज ओलंपियाड  के बारे में 

  • यह एक द्विवार्षिक आयोजन है जिसमें विश्व के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें प्रतिस्पर्द्धा करती हैं
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ( FIDE) टूर्नामेंट का आयोजन करता है और मेज़बान देश का चयन करता है
  • पहला ओलंपियाड अनौपचारिक था और वर्ष 1927 में आयोजित किया गया था

FIDE के बारे में 

  • अध्यक्ष: अर्काडी 
  • स्थापना: 20 जुलाई 1924, पेरिस, 
  • मुख्यालय: लुसाने, स्विटज़रलैंड, स्थापना वर्ष 1924 में पेरिस में हुई
  • आदर्श वाक्य: जेन्स ऊना सुमुस (लैटिन में जिसका अर्थ है हम एक परिवार हैं
  • यह शतरंज खेल का शासी निकाय है, जो सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को विनियमित करता है। 
  • यह एक गैर-सरकारी संस्था है जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन करती है। 
  • इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई।