15-May-2025

तीरंदाजी विश्व कप 2025

विविध

चर्चा में क्यों?   

भारत ने शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक हासिल किये - जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य शामिल हैं।   

शंघाई तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पदक विजेता   

स्वर्ण- मधुरा धामनगांवकर - महिला व्यक्तिगत कंपाउंड; ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव - पुरुष कंपाउंड टीम  

रजत  - ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपर्थी और मधुरा धमनगांवकर - महिला कंपाउंड टीम   

कांस्य  - अभिषेक वर्मा और मधुरा धमनगांवकर - मिश्रित टीम कंपाउंड कांस्य; दीपिका कुमारी - महिला व्यक्तिगत; पार्थ सालुंके - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व कांस्य; ऋषभ यादव - पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड   

विश्व तीरंदाजी   

  • यह तीरंदाजी के ओलंपिक और पैरालिंपिक खेल का अंतर्राष्ट्रीय महासंघ है।    
  • इस संगठन की स्थापना वर्ष 1931 में हुई थी और यह दुनिया भर में तीरंदाजी को विनियमित करने और बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार है।   
  • विश्व तीरंदाजी के पाँच महाद्वीपीय सदस्य संघ और 160 से अधिक राष्ट्रीय सदस्य संघ हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में इस खेल का विनियमित, बढ़ावा और विकास करते हैं।   
  • विश्व तीरंदाजी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड की ओलंपिक राजधानी लौसाने के मैसन डू स्पोर्ट इंटरनेशनल में स्थित है।