03-Jun-2025
वियतनाम
विविध
चर्चा में क्यों?
वियतनाम में ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जिसमें 17.8 मिलियन से अधिक श्रद्धालुओं ने भारत से लाए गए बुद्ध के पवित्र अवशेषों की राष्ट्रव्यापी पूजा में भाग लिया।
वियतनाम के बारे में
- स्थान: दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तर में चीन, उत्तर-पश्चिम में लाओस, दक्षिण-पश्चिम में कंबोडिया तथा पूर्व और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर के साथ सीमा साझा करता है।
- राजधानी: हनोई
- प्रमुख नदियाँ: दक्षिण में मेकांग नदी और उत्तर में रेड नदी, दोनों दक्षिण चीन सागर में बहती हैं।
- मुद्रा: वियतनामी डोंग (VND)
- स्वतंत्रता: 2 सितंबर 1945 को फ्राँसीसी औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की गई।
- ऐतिहासिक घटनाएँ: वियतनाम युद्ध (1955-1975) जिसमें अमेरिका और दोनों वियतनाम शामिल थे; वर्ष 1976 में उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम का पुनः एकीकरण हुआ।
- उत्सव: टेट गुयेन डैन (चंद्र नव वर्ष) और वु लैन (हंग्री घोस्ट फेस्टिवल)।
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा देश वियतनाम के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है? (1) थाईलैंड उत्तर: (3) कंबोडिया |