02-Jun-2025

बिर्च ग्लेशियर

विविध

चर्चा में क्यों? 

स्विट्जरलैंड में बर्च ग्लेशियर विनाशकारी रूप से ढह गया है, जिसके कारण भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे ब्लैटन गाँव आंशिक रूप से दब गया है तथा लोन्ज़ा नदी प्रभावित हुई है। 

बिर्च ग्लेशियर के बारे में 

स्थान: बिर्च ग्लेशियर उत्तरी स्विट्ज़रलैंड की लोत्सचेन्टल घाटी में स्थित है। 

  • पतन का कारण
    वैज्ञानिक इस घटना का कारण जलवायु परिवर्तन को मानते हैं, विशेष रूप से वैश्विक तापमान में वृद्धि, जिसके कारण:  
    • ग्लेशियरों का तेज़ी से खिसकना 
    • अल्पाइन पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से पर्वतीय स्थिरता का कमज़ोर होना  
  • पर्यावरणीय प्रभाव : इस ढहने से आस-पास के पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हुए हैं, विशेष रूप से लोन्ज़ा नदी  प्रभावित हुई है। 
  • यूरोप में व्यापक ग्लेशियर संकट: स्विट्जरलैंड, जहाँ यूरोप में सबसे अधिक ग्लेशियर हैं, ने जलवायु संबंधी परिवर्तनों के कारण वर्ष 2000 से अब तक लगभग 40% ग्लेशियर की हानि का अनुभव किया है।