22-Jul-2025

FIDE विश्व कप 2025

विविध

चर्चा में क्यों?

भारत 30 अक्तूबर से 27 नवंबर, 2025 तक FIDE वर्ल्ड कप की मेज़बानी करेगा।

FIDE विश्व कप के बारे में

  • आयोजक: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE ) द्वारा संचालित।
  • टूर्नामेंट प्रारूप
    • यह नॉकआउट प्रारूप में आयोजित होती है, जिसमें प्रत्येक राउंड के बाद खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं।
    • इसमें ग्रैंडमास्टर और चैंपियन सहित विश्वभर के 200 से अधिक शीर्ष खिलाड़ी शामिल होते हैं।
  • महत्त्व
    • यह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये एक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।
    • शीर्ष 3 खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में प्रवेश पाते हैं, जहाँ से विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अगले प्रत्याशी का चयन होता है।
  • 2025 संस्करण
    • आयोजन तिथि: 30 अक्तूबर से 27 नवंबर, 2025
    • कुल प्रतिभागी: 206 खिलाड़ी
  • भारत की मेज़बानी
    • अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) ने भारत में आयोजन की आधिकारिक पुष्टि की है।
  • महत्त्वपूर्ण तथ्य
    • यह विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज आयोजनों में शामिल है।
    • यह मंच वैश्विक स्तर पर रणनीति और प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करता है।

Fide World Cup 2025

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न: FIDE वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा?

(1) रूस 
(2) भारत 
(3) अमेरिका 
(4) चीन

उत्तर: (2) भारत