20-Jun-2025
विश्व शरणार्थी दिवस 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
20 जून,2025 को विश्व शरणार्थी दिवस “शरणार्थियों के साथ एकजुटता” थीम के साथ मनाया गया, जो समानता, समावेशन तथा शरणार्थियों के श्रम अधिकारों पर केंद्रित था।
विश्व शरणार्थी दिवस के बारे में
- प्रतिवर्ष 20 जून को मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित।
- पहला वैश्विक आयोजन: 20 जून 2001 (पहले इसे अफ्रीका शरणार्थी दिवस के रूप में जाना जाता था)।
- स्मरणोत्सव: 1951 शरणार्थी सम्मेलन।
2025 की थीम: “शरणार्थियों के साथ एकजुटता”
- शरणार्थियों को पीड़ित नहीं, बल्कि समान नागरिक के रूप में देखना
- शरणार्थियों की पहचान को शिक्षकों, नर्सों, निर्माणकर्मियों और सेवा प्रदाताओं जैसे योगदानकर्त्ता के रूप में प्रस्तुत करना।
- श्रम अधिकारों की रक्षा, शोषण को रोकने और यूनियन में भागीदारी की अनुमति देने का आह्वान किया गया।
- श्रम अधिकारों की रक्षा, शोषण की रोकथाम तथा उन्हें श्रमिक संघों में भागीदारी का अवसर देना