20-Jun-2025
ऑपरेशन सिंधु
वैश्विक मामले
चर्चा में क्यों?
ईरान-इज़रायल संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव और सैन्य हमले की आशंका को देखते हुए भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिये ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।
ऑपरेशन सिंधु के बारे में
- ईरान से भारतीयों को निकालने के लिये भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया।
- ईरान और इज़रायल के बीच बिगड़ते संघर्ष के कारण यह कदम उठाया गया।
- वर्तमान में 10,000 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान में हैं, जिनमें 6,000 छात्र शामिल हैं।
- पहले चरण में, उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सड़क मार्ग से सुरक्षित रूप से येरेवन, आर्मेनिया पहुँचाया गया।
- निकासी का समन्वय ईरान और आर्मेनिया स्थित भारतीय मिशनों द्वारा किया गया।
- परिचालनों की निगरानी और सहायता के लिये नई दिल्ली में 24 ×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
- तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिये 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन भी शुरू की है।
- जैसे-जैसे क्षेत्रीय परिस्थिति सही होगी, निकासी के अन्य चरण भी संचालित किये जाएंगे।