CUET (UG) Offline Final Answer Key   |   CUET (UG) Online Final Answer Key




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

03 फरवरी, 2024

    «    »
 03-Feb-2024

    No Tags Found!

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024

  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है और पहली बार वर्ष 1997 में मनाया गया था।
  • यह दिन 2 फरवरी, 1971 को रामसर, ईरान में आर्द्रभूमि पर अभिसमय को अपनाने की तारीख को चिह्नित करता है।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य मानव और ग्रह के लिये आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के विषय में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
  • वर्ष 2024 की थीम ‘आर्द्रभूमि और मानव कल्याण’ है।

रुमेटीइड गठिया जागरूकता दिवस 2024

  • विश्व रुमेटीइड गठिया/आर्थराइटिस दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिन रुमेटीइड गठिया के विषय में जागरूकता बढ़ाता है, जो एक सूजन वाली बीमारी है और जोड़ों को प्रभावित करती है।

वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में नियुक्त किया गया

  • वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर बने।
  • वह एक हाइड्रोग्राफी विशेषज्ञ हैं और उन्होंने IN जहाज़ दर्शक एवं संध्याक की कमान संभाली है।
  • उन्होंने साक्षात्कार अधिकारी और नौसेना चयन बोर्ड के उपाध्यक्ष, NHQ में प्रधान निदेशक (हाइड्रोग्राफी), प्रभारी अधिकारी, राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (NHO) एवं संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में विभिन्न समुद्री नियुक्तियों पर कार्य किया है।

RBI ने PTM पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाई

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने PTM पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है और इकाई को मार्च 2024 से प्रभावी बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करने से रोक दिया है।
  • RBI ने कहा कि 29 फरवरी के बाद PTM पेमेंट्स बैंक को फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान या UPI सुविधा जैसी सेवाएँ नहीं देनी चाहिये।

कर्नाटक सरकार ने डिजिटल डिटॉक्स पहल शुरू की

  • कर्नाटक सरकार ने ऑल-इंडिया गेम डेवलपर्स फोरम (AIGDF) के सहयोग से एक डिजिटल डिटॉक्स पहल शुरू की।
  • कर्नाटक की डिजिटल डिटॉक्स पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल और गेमिंग क्षेत्रों में संयम एवं ज़िम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है।
  • सरकार माइंडफुल टेक्नोलॉजी के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिये AIGDF और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS) के साथ कार्य करेगी।