23-Jul-2025
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मिशन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चर्चा में क्यों?
भारत ने राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के अंतर्गत 6 करोड़ जाँचें पूरी करके एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मिशन के बारे में
- लॉन्च: केंद्रीय बजट 2023 में घोषित।
- विज़न: वर्ष 2047 तक भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग (SCD) को समाप्त करना।
- उद्देश्य
- सभी SCD रोगियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना।
- जन-जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन और व्यापक स्तर पर जाँच के माध्यम से रोग के प्रसार को कम करना
- मिशन के प्रमुख घटक
- SCD पर जागरूकता अभियान।
- जनजातीय क्षेत्रों में 7 करोड़ लोगों (0-40 वर्ष) की व्यापक जाँच।
- केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच सहयोग के माध्यम से परामर्श और सहायता का क्रियान्वयन।
- केंद्रित राज्य (17 उच्च SCD प्रसार वाले):
- गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड।
सिकल सेल एनीमिया
|
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न. राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मिशन का क्या उद्देश्य है? (1) वर्ष 2030 तक सभी एनीमिया रोगियों का इलाज करना (2) जनजातीय समुदायों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना (3) वर्ष 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करना (4) वर्ष 2047 तक सभी आनुवंशिक विकारों को खत्म करना उत्तर: (3) वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में समाप्त करना |