23-Jul-2025

बोलीविया

विविध

चर्चा में क्यों?

बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस अल्बर्टो आर्से कैटाकोरा ने खसरा और रूबेला के टीके दान करने के लिये भारत का आभार व्यक्त किया है।

बोलीविया के बारे में

  • आधिकारिक नाम: बोलीविया बहुराष्ट्रीय राज्य 
  • स्थिति: पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थलरुद्ध देश
  • नाम की उत्पत्ति: स्वतंत्रता सेनानी साइमन बोलिवर के नाम पर
  • मुद्रा: बोलिवियाई बोलिवियानो
  • भूगोल
    • यह देश एंडीज पर्वतमाला में स्थित है, जहाँ उच्चभूमि के पठार तथा अमेज़न बेसिन में निम्नभूमि के मैदानी क्षेत्र हैं।
    • इसकी एक-तिहाई भूमि एंडीज पर्वतमाला में आती है।
    • यह देश दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील (समुद्र तल से 12,500 फीट ऊपर) टिटिकाका झील पेरू के साथ साझा करता है।
  • सीमाएँ: अर्जेंटीना, ब्राज़ील, चिली, पैराग्वे और पेरू
  • राजधानियाँ
    • सुक्रे: संवैधानिक राजधानी
    •  ला पाज़: प्रशासनिक और कार्यकारी राजधानी

Bolivia

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. बोलीविया की संवैधानिक राजधानी क्या है?

(1) ला पाज़ 
(2) सुक्रे 
(3) सांता क्रूज़ 
(4) कोचाबंबा

उत्तर: (2) सुक्रे