Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

10 मई, 2023

    «    »
 10-May-2023

    No Tags Found!

शहरी विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी ने "स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम" का शुभारंभ किया

  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने शहरी विकास विभाग और लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा "स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम" शुरू करने की घोषणा करते हुए एक बयान जारी किया।
  • लखनऊ स्मार्ट सिटी द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के तीन स्कूलों में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
  • परियोजना के हिस्से के रूप में 1765 नगरपालिका स्कूलों के विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण का आकलन करने हेतु डिजिटल स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को 25,000 रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। यह उम्मीद की गई है कि पायलट प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद इस कार्यक्रम का विस्तार राज्य के अन्य नौ स्मार्ट शहरों में किया जाएगा।

चंडीगढ़ में भारत के पहले IAF केंद्र का उद्घाटन

  • हाल ही में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना (Indian Air Force - IAF) के अपनी तरह के पहले हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया।
  • इस केंद्र की स्थापना वर्ष 2022 में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से की गई थी।
  • कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी तथा चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर उपस्थित रहे।
  • 17,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विस्तृत यह भारतीय वायुसेना का पहला विरासत केंद्र है और विभिन्न युद्धों में इसकी भूमिका को दर्शाता है, जिसमें 1965, 1971, कारगिल युद्ध, और बालाकोट हवाई हमले को भित्तिचित्र एवं स्मृतियों के माध्यम से दर्शाया गया है।

कस्तूरी रे ने "द्रौपदी मुर्मू: फ्रॉम ट्राइबल हिंटरलैंड्स टू रायसीना हिल्स" नामक पुस्तक लिखी

  • कस्तूरी रे द्वारा लिखित पुस्तक "द्रौपदी मुर्मू: फ्रॉम ट्राइबल हिंटरलैंड्स टू रायसीना हिल्स" एक आदिवासी लड़की की उल्लेखनीय यात्रा का वर्णन करती है, जिसने बाधाओं को पार करते हुए सहनशीलता, दृढ़ संकल्प और दृढ़ता के प्रकाशस्तंभ के रूप में स्वयं को स्थापित किया है।
  • ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में अपने छोटे से गाँव को छोड़ने से लेकर भारत की पहली नागरिक बनने तक मुर्मू ने एक अपरंपरागत पथ को चुनकर कई अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन ASEAN का 42वाँ शिखर सम्मेलन

  • “ASEAN Affairs: Epicenter of Growth” थीम के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) के 42वें शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया में शुरू हुआ।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य विश्वव्यापी प्रगति के केंद्र बिंदु और प्रेरणास्रोत के रूप में उभरने के लिये ASEAN गुट की आकांक्षाओं और प्रयासों को प्रदर्शित करना है।
  • गुट के अध्यक्ष के रूप में जोको विडोडो ने ASEAN क्षेत्र की विशाल क्षमता का उल्लेख किया, जिसमें लगभग 650 मिलियन निवासियों की आबादी शामिल है जो आर्थिक विकास के मामले में लगातार वैश्विक औसत से बेहतर रही है।
  • उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया को वैश्विक विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिये सदस्य राष्ट्रों से उत्पादन शक्ति के मामले में एकजुट होने का आह्वान किया।

हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर परियोजना

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शहर में हरे कृष्णा मूवमेंट के हेरिटेज टॉवर की नींव रखी और इसके निर्माण के लिये 25 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की।
  • नरसिंगी में छह एकड़ भूमि में हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर नामक 400 फीट ऊँची संरचना को 200 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। टॉवर परिसर में श्री राधा-कृष्ण और श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर होंगे।

मैक्स वेरस्टैपेन ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता

  • विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने हाल ही में मियामी ग्रैंड प्रिक्स में जीत हासिल करने के लिये ग्रिड पर नौवें स्थान से शुरुआत कर और अपने रेड बुल टीम के साथी सर्जियो पेरेज़ को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
  • यह शीर्ष पर वेरस्टैपेन की बढ़त को बढ़ाती है और वर्ष 2022 में शुरू हुए मियामी ग्रैंड प्रिक्स में उनकी जीत का अनुसरण करती है।
  • रेड बुल ने खेल में अपना दबदबा कायम रखा है और मौजूदा सत्र की पहली पाँच रेसों में चार 1-2 रेस फिनिश के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर तीसरे स्थान पर ला दिया है।
  • एस्टन मार्टिन के अनुभवी स्पेनिश ड्राइवर, फर्नांडो अलोंसो ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स में तीसरा स्थान हासिल किया।

ISRO ने 'START' नामक एक नए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (START) नामक एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • शैक्षणिक संस्थान 20 मई तक जिज्ञासा पोर्टल के माध्यम से इस कार्यक्रम के लिये आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • यह कार्यक्रम खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी, हेलियोफिज़िक्स तथा सूर्य-पृथ्वी इंटरैक्शन, इंस्ट्रूमेंटेशन और एरोनॉमी सहित अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न डोमेन को कवर करेगा। इसका संचालन भारतीय शिक्षाविदों एवं ISRO केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा।

RBI ने संप्रभु प्रतिभूतियों में अतिरिक्त रिज़र्व का निवेश किया

  • FY23 (वित्तीय वर्ष 2023) के उत्तरार्द्ध में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अपने अतिरिक्त रिज़र्व को बॉण्ड और प्रतिभूतियों में निवेश किया, ये मुख्य रूप से अमेरिकी ट्रेज़री जैसे उच्च रेटेड सॉवरेन द्वारा जारी किये गए।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक की नवीनतम विदेशी मुद्रा प्रबंधन रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2023 के अंत तक $509.69 बिलियन की कुल विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में से $411.65 बिलियन का निवेश प्रतिभूतियों में किया गया था, जिसमें ज़्यादातर अमेरिकी ट्रेज़री और अन्य उच्च रेटेड सॉवरेन द्वारा जारी ऋण शामिल हैं।
  • पिछले छह महीनों में प्रतिभूतियों का अनुपात लगभग 4 प्रतिशत अंक के साथ बढ़कर 80.76% हो गया है, जबकि शेष प्रतिभूतियों को अन्य केंद्रीय बैंकों, अंतर्राष्ट्रीय निपटान बैंक (Bank For International Settlements-BIS) और वाणिज्यिक बैंकों के पास जमा किया गया है।