CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 08-May-2025

मानव विकास रिपोर्ट (HDI) 2025

वैश्विक मामले

चर्चा में क्यों?

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानव विकास रिपोर्ट 2025 जारी की है, जिसका शीर्षक है 'ए मैटर ऑफ चॉइस: पीपल एंड पॉसिबिलिटीज़ इन द एज़ ऑफ एआई

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष 

भारत की मानव विकास सूचकांक रैंकिंग 

  • 2025 की मानव विकास रिपोर्ट में भारत ने 193 देशों की सूची में तीन स्थानों की वृद्धि करते हुए 130वाँ स्थान प्राप्त किया है।
  • भारत 0.685 के HDI मूल्य के साथ मध्यम मानव विकास श्रेणी में बना हुआ है। 

भारत के HDI मूल्य और संकेतकों में 2022 और 2023 के बीच परिवर्तन 

प्रमुख आँकड़े (मानव विकास सूचकांक - HDI) 

  2022 

2023 

रैंक  

  133 

  130 

HDI मूल्य 

  0.676 

  0.685 

आयु प्रत्याशा (वर्षों में) 

  71.70 

  72.00 

स्कूलिंग के अपेक्षित वर्ष (वर्षों में) 

  12.96 

  12.95 

औसत स्कूली शिक्षा के वर्ष (वर्षों में) 

  6.57 

  6.88 

प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय ($2021 PPP) 

  8475.68 

  9046.76 

 

मानव विकास में वैश्विक रुझान: 

  • धीमी प्रगति: वैश्विक स्तर पर, मानव विकास की प्रगति 1990 के बाद से सबसे धीमी गति से आगे बढ़ रही है। 
  • असमानता अंतर: निम्न मानव विकास सूचकांक (HDI) और बहुत उच्च HDI वाले देशों के बीच असमानता लगातार चौथे वर्ष बढ़ी है। 

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP): परिचय 

  • · UNDP एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो गरीबी उन्मूलन तथा सतत् आर्थिक विकास और मानव विकास को बढ़ावा देने में देशों की सहायता करने के लिये समर्पित है। 
  • · संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1966 में स्थापित UNDP वैश्विक विकास पहलों में अग्रणी रहा है। 

मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

वित्तपोषण: UNDP पूरी तरह से अपने सदस्य देशों से प्राप्त स्वैच्छिक वित्तीय योगदान के माध्यम से संचालित होता है।