25-Apr-2025
16 नए वैश्विक जियोपार्क
चर्चा में क्यों?
हाल ही में, यूनेस्को ने 16 नए ग्लोबल जियोपार्क घोषित किये, जिससे इसके नेटवर्क का विस्तार होकर कुल 229 जियोपार्क हो गए हैं, जो 50 देशों में फैले हुए हैं।
यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क (UGGp): यह एकल, एकीकृत भौगोलिक क्षेत्र हैं जहाँ अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक महत्त्व वाली स्थलों और परिदृश्यों का प्रबंधन संरक्षण, शिक्षा और सतत् विकास के समग्र दृष्टिकोण के साथ किया जाता है।
क्षेत्रवार 16 नए जियोपार्कों का सारणीबद्ध प्रतिनिधित्व
एशिया भर में जियोपार्क
देश |
जियोपार्क का नाम |
प्रमुख विशेषताएँ |
चीन |
कानबुला यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
किंघई-तिब्बत पठार के उत्तरपूर्वी किनारे पर स्थित, यह प्राचीन ज्वालामुखियों और पीली नदी के लिये जाना जाता है। |
चीन |
युनयांग यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
इसमें 250 मिलियन वर्ष पुराने परिदृश्यों को प्रदर्शित किया गया है, जो अंतर्देशीय समुद्र से स्थलीय वातावरण में परिवर्तित हो रहे हैं। |
उत्तर कोरिया |
माउंट पैक्टू यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
इसमें ज्वालामुखी विस्फोट और हिमनद क्षरण की झलक मिलती है, जो देश का पहला यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क है। |
इंडोनेशिया |
केबुमेन यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
प्राचीन चट्टान संरचनाओं को संरक्षित करता है, जिसमें करंगसाम्बुंग स्थल भी शामिल है, जो समुद्री और महाद्वीपीय चट्टानों की एक प्राकृतिक प्रयोगशाला है। |
इंडोनेशिया |
मेराटस यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
इसमें जुरासिक काल से लेकर अब तक के भूवैज्ञानिक इतिहास को दर्शाया गया है, जिसमें महत्त्वपूर्ण हीरे के भंडार और टेक्टोनिक अभिलेख शामिल हैं। |
दक्षिण कोरिया |
डनयांग यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह बैकडू डेगन पर्वत शृंखला पर स्थित है, जहाँ 1.9 अरब वर्ष पुरानी ग्रेनाइट नीस संरचनाएँ हैं। |
दक्षिण कोरिया |
ग्योंगबुक डोंगहेन यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह स्थान देओकगु घाटी और प्राचीन ग्रेनाइट चट्टानों तथा गर्म झरनों के लिये प्रसिद्ध है। |
यूरोप भर में जियोपार्क
देश |
जियोपार्क का नाम |
प्रमुख विशेषताएँ |
इटली |
मुर्जीयोपार्क यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
मुर्गेस हाइलैंड्स में स्थित, यह अपनी स्थिर एड्रियाटिक प्लेट और प्राचीन भूवैज्ञानिक विशेषताओं के लिये जाना जाता है। |
नॉर्वे |
फॉर्ड कोस्ट यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
नॉर्वे के सुदूर पश्चिमी भाग में फॉर्ड, झरने और ग्लेशियर हैं। |
स्पेन |
कोस्टा क्यूब्राडा यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह कैन्टब्रियन तट पर पिछले 120 मिलियन वर्षों में हुई टेक्टोनिक हलचलों का खुलासा करता है। |
यूनाइटेड किंगडम |
एरन यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
600 मिलियन वर्ष पुराने भूवैज्ञानिक इतिहास वाला स्कॉटिश द्वीप, जो टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव को दर्शाता है। |
मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका में जियोपार्क
देश |
जियोपार्क का नाम |
प्रमुख विशेषताएँ |
सऊदी अरब |
उत्तर रियाद यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह अपने टेबलटॉप पर्वतों और तुवाईक पर्वत के निकट सांस्कृतिक स्थलों के लिये जाना जाता है। |
सऊदी अरब |
सलमा यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
इसमें 740 मिलियन वर्ष से अधिक पुरानी ज्वालामुखीय और मैग्मैटिक चट्टानें हैं, जो पृथ्वी की गहरी प्रक्रियाओं को उजागर करती हैं। |
वियतनाम |
लैंग सोन यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह उत्तरी वियतनाम के कठोर चूना पत्थर पहाड़ियों में स्थित है, जहाँ ज्वालामुखीय विस्फोट और विकसित होते पारिस्थितिकी तंत्र हैं। |
इक्वेडोर |
नेपो सुमाको यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
अमेज़न बेसिन में सुमाको ज्वालामुखी और जुरासिक काल से लेकर वर्तमान तक की भूवैज्ञानिक गतिविधियों को दर्शाया गया है। |
इक्वेडोर |
तुंगुरहुआ ज्वालामुखी यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क |
यह द्वीप इक्वेडोरियन एंडीज में 417 मिलियन वर्षों से अधिक पुराने ज्वालामुखीय और हिमानी इतिहास के लिये जाना जाता है। |