25-Apr-2025
स्वामित्व योजना के 5 वर्ष
विविध
चर्चा में क्यों?
- स्वामित्व योजना (गाँवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण) 24 अप्रैल, 2025 को अपनी 5वीं वर्षगाँठ मना रही है। इस योजना का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर किया गया था।
स्वामित्व (SVAMITVA) योजना: परिचय
- प्रकृति
- यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
- यह पंचायती राज मंत्रालय, राज्य पंचायती राज विभाग, राज्य राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग की संयुक्त पहल है।
- उद्देश्य
- ग्रामीण भारत में आर्थिक परिवर्तन लाना।
- गाँव जनसंख्या क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को अधिकारों का रिकॉर्ड प्रदान करना, जिससे वे ऋण और अन्य वित्तीय लाभ के लिये अपनी भूमि को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग कर सकें।
प्रमुख विशेषताएँ
- कानूनी स्वामित्व: आबादी क्षेत्रों के निवासियों को संपत्ति कार्ड जारी करना।
- विवाद समाधान: सटीक मानचित्रण के माध्यम से भूमि विवादों को कम करता है।
- डिजिटल गवर्नेंस: पारदर्शी और तकनीक-सक्षम ग्रामीण भूमि प्रशासन को बढ़ावा देता है।
- ग्राम नियोजन: GIS डेटा के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजनाओं का समर्थन करता है।