CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 25-Apr-2025

शिमला समझौता

इतिहास

चर्चा में क्यों? 

पाकिस्तान ने वर्ष 1972 के शिमला समझौते को निलंबित कर दिया, जो वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से उत्पन्न शांति संधि थी। 

शिमला समझौता 

संदर्भ और उत्पत्ति 

  • वर्ष 1971 के युद्ध के बाद: यह समझौता वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध का परिणाम था, जिसने बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत की सैन्य भूमिका ने दक्षिण एशिया की भू-राजनीति को पुनः आकार दिया।
  • मुख्य वार्ताकार: यह समझौता भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति ज़ुल्फिकार अली भुट्टो द्वारा शांति स्थापित करने और संबंधों को सामान्य बनाने के लिये किया गया था।

उद्देश्य 

  • कश्मीर मुद्दा: भारत का लक्ष्य कश्मीर विवाद का द्विपक्षीय समाधान था, ताकि पाकिस्तान इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न उठा सके। 
  • संबंधों का सामान्यीकरण: भारत ने पाकिस्तान के साथ नए क्षेत्रीय शक्ति समीकरणों के आधार पर संबंध सुधारने का प्रयास किया। 
  • अपमान से बचाव: भारत ने युद्ध विराम रेखा को स्थायी सीमा बनाने से बचा, ताकि पाकिस्तान को अपमानित न किया जा सके और प्रतिशोधी भावनाओं को उकसाया न जा सके।