07-Jul-2025

17वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

वैश्विक मामले

चर्चा में क्यों? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6–7 जुलाई 2025 को रियो डी जनेरियो (ब्राज़ील) में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ नेताओं ने वैश्विक सुधार, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षीय सहयोग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक दक्षिण (Global South) की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है और एक संतुलित व समावेशी विश्व व्यवस्था की दिशा में प्रयासों को दर्शाता है।

ब्रिक्स (BRICS) के बारे में 

  • ब्रिक्स का अर्थ है: ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
  • इसकी स्थापना मूल रूप से वर्ष 2006 में BRIC के रूप में हुई थी; दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2010 में शामिल हुआ।
  • "BRIC" शब्द को वर्ष 2001 में जिम ओ’नील (गोल्डमैन सैक्स) द्वारा गढ़ा गया था।
  • ब्रिक्स मुख्यालय: शंघाई, चीन।
  • यह वैश्विक GDP का 25% और विश्व जनसंख्या का 40% का प्रतिनिधित्व करता है।
  • यह G7 और विश्व बैंक जैसे पश्चिमी गुटों के प्रतिसंतुलन के रूप में कार्य करता है। 

हालिया विस्तार और विकास 

  • वर्ष 2024 में मिस्र, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया और सऊदी अरब पूर्ण सदस्य बन गए। 
  • वर्ष 2025 में वियतनाम साझेदार देश के रूप में ब्रिक्स में शामिल हो जाएगा। 
  • ब्रिक्स को अब ब्रिक्स+ कहा जाता है, जिसके 9 सदस्य देश हैं। 

प्रमुख शिखर सम्मेलन

वर्ष

मेज़बान देश

प्रमुख परिणाम

2009

रूस (येकातेरिनबर्ग)

पहला BRIC शिखर सम्मेलन

2014

ब्राज़ील (फोर्टालेज़ा)

नव विकास बैंक (NDB) की स्थापना

2023

दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग)

15वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

2024

रूस (काज़ान)

16वाँ शिखर सम्मेलन – काज़ान घोषणा

2025

ब्राज़ील (रियो डी जेनेरियो)

17वाँ शिखर सम्मेलन – कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक दक्षिण पर ध्यान

प्रमुख ब्रिक्स पहल 

  • न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB): सदस्य देशों में विकास परियोजनाओं को समर्थन देता है। 
  • ब्रिक्स अनाज एक्सचेंज: कृषि व्यापार के लिये प्रस्तावित मंच। 
  • वित्तीय एकीकरण: स्थानीय मुद्रा व्यापार, स्विफ्ट के लिये ब्रिक्स विकल्प तथा भारत के UPI जैसे मॉडल पर ध्यान केंद्रित करना। 
  • बिग कैट्स एलायंस: वन्यजीव संरक्षण के लिये भारत के प्रयास का समर्थन करना। 

कार्यप्रणाली एवं संरचना 

  • ब्रिक्स की गतिविधियाँ संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के सिद्धांतों जैसे खुलापन, एकजुटता, तटस्थता और व्यावहारिकता पर आधारित होती हैं।
  • अध्यक्षता प्रतिवर्ष सदस्य देशों के बीच चक्रानुक्रम में बदलती रहती है।
  • प्रतिवर्ष वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें एजेंडा निर्धारित किया जाता है और अब तक की प्रगति की समीक्षा की जाती है।

 MCQ के माध्यम से तैयारी 

प्रश्न: जुलाई 2025 में 17वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया? 

(1) नई दिल्ली, भारत
(2) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
(3) कज़ान, रूस
(4) रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील 

उत्तर: (4) रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील