07-Jul-2025

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

नीरज चोपड़ा ने बंगलूरू स्थित श्री कांतिरावा स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड-स्तरीय प्रतियोगिता 'नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025' में जीत हासिल की। उन्होंने 86.18 मीटर भाला फेंक कर यह जीत हासिल की।

  • इवेंट का नाम: नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 
  • प्रकार: भारत में आयोजित पहली अंतर्राष्टीय भाला फेंक प्रतियोगिता 
  • स्थान: श्री कांतीरावा स्टेडियम, बंगलूरू 
  • महत्त्व: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर आयोजित यह भाला फेंक में भारत की पहली विश्व एथलेटिक्स स्वर्ण-स्तरीय प्रतियोगिता है। 

नीरज चोपड़ा के बारे में 

  • नीरज चोपड़ा एक भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी और एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। 
  • उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 (2021 में आयोजित) में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। 
  • वर्ष 2022 में, उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद इस आयोजन में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। 
  • वर्ष 2023 में, उन्होंने बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और भाला फेंक में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
  • नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं और हरियाणा के खांडरा गाँव के निवासी हैं। 
  • उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर है, जो उन्होंने जून 2022 में स्टॉकहोम में डायमंड लीग में हासिल किया था। 
  • उन्होंने एशियाई खेलों (2018) और राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में भी स्वर्ण पदक जीते हैं। 
  • वर्ष 2025 में, नीरज चोपड़ा ने बंगलूरू में आयोजित पहला नीरज चोपड़ा क्लासिक 86.18 मीटर के थ्रो के साथ जीता। 
  • भारतीय खेलों में उनके योगदान के लिये उन्हें पद्मश्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

  MCQ के माध्यम से तैयारी  

प्रश्न. बंगलूरू में आयोजित प्रथम नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का खिताब किसने जीता? 

(1) जूलियस येगो
(2) रुमेश पथिराज
(3) अरशद नदीम
(4) नीरज चोपड़ा 

उत्तर: (4) नीरज चोपड़ा