07-Jul-2025
चर्चित व्यक्तित्व
व्यक्तित्व |
चर्चा में क्यों? |
विवरण |
जेवियर माइली |
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्यूनस आयर्स में राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात की, जहाँ उन्होंने महत्त्वपूर्ण खनिजों, शेल गैस, रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल स्वास्थ्य और आईटी में भारत-अर्जेंटीना सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। |
अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेवियर गेरार्डो मिली दिसंबर 2023 से अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं तथा इससे पहले उन्होंने वर्ष 2023 तक ला लिबर्टाड अवाँज़ा के लिये राष्ट्रीय डिप्टी के रूप में ब्यूनस आयर्स का प्रतिनिधित्व किया था। |
गुकेश |
गुकेश ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में आयोजित ग्रैंड शतरंज टूर 2025 में रैपिड खिताब हासिल किया। |
भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन और इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्विवाद खिताब विजेता हैं। शतरंज के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 17 साल की उम्र में 2750 FIDE रेटिंग पार की तथा 16 साल की उम्र में 2700 Elo को पार करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। |
डॉ. सुभब्रत सेन |
वैज्ञानिक डॉ. सुभब्रत सेन पर्यावरण अनुकूल AEE प्रौद्योगिकी विकसित करने में अपने अभूतपूर्व कार्य के लिये रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के पर्किन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। |
डॉ. सुभब्रत सेन शिव नादर विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। |
अमिताभ कांत |
इंडिगो एयरलाइंस ने अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। |
नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने केंद्रीय सचिव, एनएचएआई में बोर्ड निदेशक और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य सहित कई महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। नवाचार और विकास को आगे बढ़ाने के लिये जाने जाने वाले, अमिताभ कांत ने भारत की वैश्विक छवि एवं आर्थिक विकास को बढ़ाने वाली नीतियों को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। |
साहिल किनी |
साहिल किनी को बंगलूरू मुख्यालय वाले रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। |
आईआईटी मद्रास से स्नातक साहिल किनी ने मैकिन्से, एस्पाडा इन्वेस्टमेंट्स और टाइटन जैसी फर्मों के साथ काम किया है। उन्होंने वर्ष 2018 में फिनटेक कंपनी सेतु की सह-स्थापना की, जिसे बाद में वर्ष 2022 में पाइन लैब्स ने अधिग्रहण कर लिया। उन्होंने iSPIRIT फाउंडेशन के माध्यम से आधार और UPI जैसी प्रमुख इंडियास्टैक परियोजनाओं में भी योगदान दिया। |
जेनिफर गेर्लिंग्स |
जेनिफर गीर्लिंग्स-साइमन्स को सूरीनाम की संसद द्वारा देश के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। |
71 वर्षीय डॉक्टर और कॉन्ग्रेस सदस्य जेनिफर गीरलिंग्स-साइमन्स ने दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रच दिया है, उन्हें दक्षिण अमेरिकी देश की नेशनल असेंबली में दो-तिहाई बहुमत से चुना गया है। |
लैंडो नारिस |
लैंडो नोरिस ने ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स में जीत हासिल की। |
लैंडो नोरिस मैकलारेन के लिये एक ब्रिटिश फॉर्मूला वन ड्राइवर हैं, जो 2024 विश्व चैंपियनशिप में उपविजेता हैं और उन्होंने आठ ग्रैंड प्रिक्स जीते हैं। |
आर्यवीर दीवान |
आर्यवीर दीवान ने एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब जीता। |
आर्यवीर दीवान 15 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं। |
MCQ के माध्यम से तैयारीप्रश्न . डॉ. सुभब्रत सेन पर्यावरण अनुकूल AEE प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिये कौन-सा प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने? (1) रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार उत्तर: (2) रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री का पर्किन पुरस्कार |