Drishti CUET में आपका स्वागत है - Drishti IAS द्वारा संचालित   |   Result CUET (UG) - 2023




करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

27 सितंबर, 2023

    «    »
 27-Sep-2023

    No Tags Found!

वहीदा रहमान  दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • इसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन, फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है।
  • पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाली अभिनेत्री देविका रानी थीं, जिन्हें 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सम्मानित किया गया था।

मारुति सुजुकी ने पूर्वोत्तर आउटरीच कार्यक्रम के लिये भारतीय नौसेना के साथ हाथ मिलाया

  • मारुति सुजुकी इंडिया, 'खम्री मो सिक्किम' आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के युवाओं के बीच कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये भारतीय नौसेना के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
  • यह एसोसिएशन पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये सभी हितधारकों की साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

भारत की पहली हरित हाइड्रोजन-ईंधन वाली बस 

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन-ईंधन वाली बस लॉन्च की है।
  • IOC नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके जल विद्युत अपघटन की प्रक्रिया के माध्यम से उत्पन्न हरित हाइड्रोजन की क्षमता का लाभ उठाने में सबसे आगे है।
  • इस हरित हाइड्रोजन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर चलने वाली दो बसों को विद्युत् देने के लिये तैयार किया जाएगा।

एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता

  • एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • एशियाई खेल, 2023 चीन के हांगझोउ में आयोजित किया जा रहा है।

भारत का पहला ‘प्रकाश स्तंभ महोत्सव या लाइट हाउस फेस्टिवल’

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने 23 सितंबर 2023 को गोवा के पणजी में ऐतिहासिक किले अगौड़ा में 'भारतीय प्रकाश स्तंभ उत्सव' या भारतीय लाइटहाउस महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य भारत के 75 प्रतिष्ठित प्रकाशस्तंभों के समृद्ध समुद्री इतिहास को पुनर्जीवित करना और दुनिया के सामने उनकी शानदार गाथाओं को सामने लाना है।