20-Mar-2025
बेतवा नदी
भूगोल
बेतवा नदी: परिचय
बेतवा नदी, जिसे संस्कृत में वेत्रवती के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक महत्त्वपूर्ण नदी है, जो मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है।
- भौगोलिक विशेषताओं
- बेतवा नदी यमुना नदी की दाहिनी तट पर स्थित सहायक नदी है।
- यह नदी भोपाल के पास झिरी गाँव (ज़िला सीहोर) से निकलती है और पूर्व की ओर बहती हुई अंततः हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिल जाती है।
- यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है।
- सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व
- बेतवा नदी ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसके तट पर चेदि साम्राज्य की राजधानी (शुक्तिमती) स्थित थी।
- इसका उल्लेख महाकाव्य महाभारत में भी मिलता है, जो इसकी सांस्कृतिक प्रासंगिकता को बढ़ाता है।
- अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी
- बेतवा नदी बोर्ड (BRB) का गठन नदी के संसाधनों के प्रबंधन के लिये बेतवा नदी बोर्ड अधिनियम, 1976 के तहत किया गया था।
- केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना को वर्ष 2021 में स्वीकृति मिली थी, जिसका मुख्य उद्देश्य जल वितरण में सुधार और सिंचाई के लिये केन और बेतवा नदियों को एक साथ जोड़ना है।